- विनोद मिश्रा
बांदा। दस्त से होने वाले शिशु मृत्यु को शून्य स्तर पर लाने के लिए जनपद में सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा शुरू किया जा रहा है। यह पखवाड़ा 2 से 14 अगस्त तक चलेगा। इसमें डायरिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के काम के साथ पांच साल से कम उम्र वाले बच्चों को ओआरएस तथा जिंक टैबलेट जैसी आवश्यक दवाई मुहैया कराई जाएंगी। आशाओं को इसका जिम्मा सौंपा गया है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वीके तिवारी ने बताया कि दस्त से होने वाले शिशु मृत्यु को शून्य स्तर तक लाने के उद्देश्य से हर साल सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा चलाया जाता है। कोविड-19 महामारी के सुरक्षात्मक उपायों का अनुपालन करते हुए सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा 2 से 14 अगस्त तक चलाया जाना है। उन्होंने बताया कि ओआरएस एवं जिंक के प्रयोग द्वारा डायरिया से होने वाले मृत्यु को टाला जा सकता है।

अपर मुख्य अधिकारीध्नोडल अधिकारी डा. आरएन प्रसाद ने बताया कि ग्रामीण तथा शहरी भ्रमण के लिए सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार की जा रही है। आशा को पांच वर्ष उम्र तक के बच्चों की सूची बनाना है तथा पांच वर्ष से कम उम्र वाले बच्चों के घरों में प्रति बच्चा एक-एक ओआरएस पैकेट का वितरण करना है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
