24.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बकरीद की पूर्व संध्या पर बाजार जमकर हुए गुलजार: बकरा बाजार रहा गर्म
उत्तर प्रदेश

बकरीद की पूर्व संध्या पर बाजार जमकर हुए गुलजार: बकरा बाजार रहा गर्म

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ईद उल अजहा (बकरीद) सोमवार को मनाया जाएगा। शहर के ईदगाह में ईद उल अजहा की नमाज सुबह आठ बजे अदा की जाएगी। बकरीद को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बिजली-पानी व सफाई की व्यवस्था भी चाक-चौबंद रहेगी।

बकरीद की पूर्व संध्या पर बाजार जमकर हुए गुलजार: बकरा बाजार रहा गर्म
Markets were bustling on the eve of Bakrid: Bakra bazaar was hot

बकरीद को लेकर कपड़े और सेवईं आदि की खरीदारी से बुधवार को बाजार गुलजार रहे। सेवईं 110 रुपये किलो तक बिक रही है। लच्छा सेवईं 90 से 100 रुपये किलो में जीरो नंबर 70 से 80 रुपये किलो में बिक रही है। बनारसी सेवईं सबकी पसंद मानी जाती है। बकरीद पर लोग नए कपड़ों में सुबह ईद उल अजहा की नमाज अदा करेंगे और मुल्क की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ करेंगे। इसके बाद लोगों घरों में खास पकवान सेवईं के अलावा मटर चाट, दही बड़ा और दही फुलकी का लुत्फ उठाते हैं।

बकरीद की पूर्व संध्या पर बाजार जमकर हुए गुलजार: बकरा बाजार रहा गर्म
Markets were bustling on the eve of Bakrid: Bakra bazaar was hot

सोमवार को बकरीद मनाई जाएगी। इसके चलते शहर के चौक बाजार में महिलाएं कपड़े, सेवईं सहित अन्य जरूरी सामानों की खरीद करती रहीं। उधर, ईदगाह व मस्जिदों में नमाज को लेकर साफ-सफाई की गई है। बकरा बाजार भी लगा। यहां 35 हजार रुपये तक में बकरों की खरीद की गई। ईद-उल अजहा पर शहर के साथ ही समस्त थाना क्षेत्रों के ईदगाह व मस्जिदों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महाेबा : बिहार से गुजरात ले जाए जा रहे बरौनी एक्सप्रेस से 24 बच्चे हुए बरामद, आरोपित से हो रही है पूछताछ …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का सदस्यता अभियान बना रहा रिकार्ड: पहुंचेगा लक्ष्य के पार

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : बारिश की हर बूंद संरक्षित करेगा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे

कानपुर : दो हजार करोड़ की ठगी का आरोपी बेंगलुरु से पुलिस नेकिया  गिरफ्तार, रकम दोगुना करने का लालच देकर बनाया था लोगों को शिकार …

Banda :कृषि विकास में मील का पत्थर बनेगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे …

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र की अपील: “दे गौवंशों के नाम तेरा भला करेंगे राम”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़