27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ : 18 लाख का ज़हरीला माल बरामद, दो गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ : 18 लाख का ज़हरीला माल बरामद, दो गिरफ्तार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के पॉश इलाके गायत्रीनगर की गलियों में छिपकर चल रही अवैध नकली और अपमिश्रित गुटखा निर्माण फैक्ट्री का रविवार रात थाना कोतवाली नगर पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। इस कार्रवाई में दो अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। मौके से करीब 18 लाख रुपये की कीमत का तैयार व अर्द्धनिर्मित गुटखा, बड़ी मात्रा में कच्चा माल, रैपर, सीलिंग मशीनें और गुटखा निर्माण का उपकरण बरामद हुआ है। गौरतलब है कि यह गुटखा फैक्ट्री प्रमोद उर्फ राजा नामक व्यक्ति के मकान में चल रही थी।

अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ : 18 लाख का ज़हरीला माल बरामद, दो गिरफ्तार

अवैध और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक केमिकल्स के मिश्रण से गुटखा बनाकर बड़े पैमाने पर स्थानीय बाज़ार और आस-पास के जिलों में सप्लाई किया जा रहा था। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण और सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई। कोतवाली नगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गायत्रीनगर क्षेत्र में नकली गुटखा का अवैध निर्माण किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी की और फैक्ट्री में चल रही गुटखा निर्माण प्रक्रिया को रंगे हाथ पकड़ा। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने 3 बड़ी गुटखा निर्माण मशीनें, कई किलो अर्द्धनिर्मित और तैयार गुटखा, रैपर, पाउच, रसायन और फ्लेवरिंग एजेंट और पैकिंग और सीलिंग मशीनें बरामद कीं। बरामद माल की कुल अनुमानित कीमत लगभग 18 लाख रुपये बताई जा रही है।

अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ : 18 लाख का ज़हरीला माल बरामद, दो गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में खुलासा किया कि यह फैक्ट्री प्रमोद गुप्ता और उसके सहयोगी सुरेन्द्र के संचालन में चल रही थी। ये दोनों ही व्यक्ति न केवल गुटखा निर्माण की सामग्री मुहैया कराते थे, बल्कि बाजार में सप्लाई का काम भी करते थे।गिरफ्तार अभियुक्त केवल स्थानीय स्तर पर निर्माण और पैकिंग का काम करते थे।पुलिस अब मुख्य संचालकों प्रमोद गुप्ता और सुरेन्द्र की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। एसपी पलाश बंसल ने स्पष्ट किया है कि जिले में नकली, मिलावटी और जनस्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट में भाजपा नेता ‘न्यू वाटर पार्क’ में बिछवायेगें लाश ? नियम ठेंगे पर औऱ प्रशासन लाचार ?

City News Uttar Pradesh Desk

किसानों की आफत : सूखे के छाये काले बादल, खेती बर्बाद ! …

9.30 करोड़ से बदलेगी बांदा की तस्वीर: 469 ग्राम पंचायतों के लिए खुला विकास का ‘खजाना’ !

City News Uttar Pradesh Desk

दंपति ने जहर खा कर दी जान: संतान न होने से रहते थे परेशान

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश : कोरोना वैक्सीनेशन में करा रहे कमाल ! …

City News Uttar Pradesh

सूखे बुंदेलखंड के हाईवे पर रोज बहता हजारों लीटर पानी, पीडब्ल्यूडी विभाग साधे हुए है चुप्पी …

ब्रेकिंग न्यूज़