City News Uttar Pradesh
बाइक सवार लुटेरों ने फाइनेंसर को पत्थर से पीटकर लूटा, लहूलुहान हालत में कराया गया भर्ती
उत्तर प्रदेश

दिनदहाड़े नलकूप कर्मी को बंधक बनाकर लूटपाट, बिजली विभाग के अधिकारी बनकर आए थे लुटेरे

– कमरे में हाथ-पैर बांधकर डाला, फिर लूट ले गए जेवरात
– खबर पाकर एसपी, एएसपी और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बिजली विभाग के अधिकारी बनकर आए बुलेट बाइक सवार तीन लुटेरों ने गृहस्वामी नलकूप कर्मी को हाथ-पैर बांधकर डाल दिया। इसके बाद घर में बक्से में रखे सोने-चांदी के लाखों रुपए के जेवरात लेकर भाग निकले। किसी तरह बंधन मुक्त होने के बाद नलकूप कर्मी ने पुलिस को जानकारी दी। खबर पाकर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। एसपी ने जल्द ही लूट का खुलासा करने की बात कही है।

दिनदहाड़े नलकूप कर्मी को बंधक बनाकर लूटपाट, बिजली विभाग के अधिकारी बनकर आए थे लुटेरे
Robbery by taking tubewell worker hostage in broad daylight, robbers came as officers of electricity department

दिनदहाड़े हुई यह लूटपाट चिल्ला थाने के पपरेंदा गांव की है। पपरेंदा गांव निवासी नलकूप कर्मी बृजंेद्र पाल सिंह कछवाह पुत्र अर्जुन सिंह के घर तीन लुटेरे बुलेट बाइक में सवार होकर पहुंचे। तीनो लुटेरों ने खुद को बिजली विभाग का अधिकारी बताया और जांच पड़ताल करने लगे। पहले लुटेरों ने दरवाजे पर लगे बिजली मीटर का वीडियो बनाया। इसके बाद सबमर्सिबल चेक किया। घर के अंदर चेकिंग के बहाने घुस गए और वहां पर बंद कमरे की चाबी मंगवाई। बृजेंद्र से ताला खुलवाया और फिर तमंचा लगा दिया।

इसके बाद नलकूप कर्मी को कमरे के अंदर हाथ पैर बांधकर डाल दिया। इसके बाद घर में रखे दो बक्सों का ताला तोड़कर तीन लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात लेकर भाग निकले। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चिल्ला आनंद कुमार, सीओ आनंद कुमार पांडे के अलावा एसपी अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसानों का नहीं जगा रुझान : नहीं होगी “कठिया गेहूं” की “बहार” !

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बनें विश्वकर्मा : मोदी की योजना चढ़ा रहे परवान

City News Uttar Pradesh

डायरिया का विस्फोट: अस्पतालों में अफरातफरी, मरीजों की भीड़ में ‘दम’ तोड़ती सरकारी व्यवस्था !

City News Uttar Pradesh

सर्राफा व्यापारी का संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला शव, सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का जिक्र एंव मिले दो लोगों के नाम, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : पीएम की रैली में लोगों को लाने के लिए लगाई जाएंगी 1600 बसें, डीएम ने दिया आदेश, सिंचाई विभाग देगा पैसा

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें ग्रामीण आवास योजना में सुधार को लिखा पत्र

ब्रेकिंग न्यूज़