29.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश द्विवेदी अस्वस्थ: नेताओं और कार्यकर्ताओं ने की कुशलक्षेम की कामना
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश द्विवेदी अस्वस्थ: नेताओं और कार्यकर्ताओं ने की कुशलक्षेम की कामना

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनसेवा में सदैव सक्रिय रहने वाले सदर विधायक प्रकाश दिवेदी अस्वस्थ हो गए हैं। उन्हें तेज बुखार की शिकायत के चलते डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। फिलहाल वे खुरहंड स्थित अपने आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। जैसे ही विधायक के बीमार होने की खबर फैली, समर्थकों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में चिंता की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर हालचाल लेने पहुंचे, लेकिन परिजनों ने फिलहाल आराम को प्राथमिकता देने की अपील की है। भाजपा नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने विधायक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

विधायक प्रकाश द्विवेदी अस्वस्थ: नेताओं और कार्यकर्ताओं ने की कुशलक्षेम की कामना

पार्टी पदाधिकारियों ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि क्षेत्र को उनकी सक्रियता की जरूरत है।चिकित्सकों के अनुसार, बुखार और थकावट के कारण उन्हें पूर्ण आराम की जरूरत है। परिजनों ने सभी समर्थकों और शुभचिंतकों से अनुरोध किया है कि वे फोन या संदेश के माध्यम से संपर्क करें और विधायक को आराम करने दें। विधायक के करीबी लोगों ने जानकारी दी है कि उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है, और उम्मीद है कि वे जल्द ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर एक बार फिर क्षेत्र में जनसेवा के कार्यों में सक्रिय होंगे। शुभचिंतकों और समर्थकों की प्रार्थनाओं के बीच पूरा क्षेत्र विधायक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रतीक्षा कर रहा है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम बेचैन : गौवंशों की सुरक्षा के लिये “हाय राम -हाय राम” करते प्रशासन की नींद हराम !

मंत्री रामकेश की बरसी कृपा: अधूरी मसौनी पंप कैनाल का जगेगा भाग्य

City News Uttar Pradesh

महिला सिपाही की हत्या: प्यार में दीवाने तहसीलदार ने कराया था तलाक, दोस्ती के बाद प्यार फिर कत्ल कर नाले में फेंकवा दी लाश

City News Uttar Pradesh

ट्रैक्टर पर निकले भाजपा नेता, यूपी चुनाव में 400 सीटें जीतने का किया दावा

City News Uttar Pradesh

लापता युवक की स्कूल में मिली लाश, प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर की हत्या

City News Uttar Pradesh

केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति बोलीं बाबूलाल की एमएलसी चुनाव में होगी ऐतिहसिक जीत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़