City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

सदर विधायक प्रकाश का कमाल : ब्लाक प्रमुख चुनाव मेंआठ में पांच निर्विरोध …

 

– विनोद मिश्रा

बांदा। ब्लाक प्रमुखों के चुनाव में बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी नें अपने निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले तीन ब्लाकों में निर्विरोध भाजपा समर्थित तीन प्रत्याशियों को जीतकर एंव अन्य दो को भी विजयी बनाने की रणनीति रचकर इतिहास रच दिया। वैसे जिले में कुल आठ ब्लाक है, जहां भाजपा के पांच प्रत्याशी निर्विरोध है। तीन ब्लाकों नरैनी, बबेरू एवं जसपुरा में मुकाबला होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सदर विधायक प्रकाश का थिंक टैंक जो कामयाब हुआ उसका नजारा काफी हद तक ब्लाक प्रमुख चुनाव में देखने को मिला। ज्यादातर ब्लाकों में प्रतिद्वंदी ही नहीं मिले। बड़ोखर समेत पांच ब्लाकों में भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। नरैनी, जसपुरा और बबेरू में दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहां भाजपा और सपा के बीच टक्कर नजर आ रही है।


बड़ोखर ब्लाक में मटौंध नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह के पुत्र स्वर्ण सिंह सोनू निर्विरोध निर्वाचित हो गए। वहीं महुआ ब्लाक में विधायक नरैनी राजकरन कबीर की पत्नी भाजपा समर्थित प्रत्याशी उर्मिला, सपा से स्वाती वर्मा और बसपा से निशा वर्मा ने पर्चे दाखिल किए।

यहां देर शाम जांच में स्वाती वर्मा व निशा के पर्चे खारिज हो गए। इसके बाद सपाइयों ने हंगामा किया। अधिकारियों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। वहीं कमासिन ब्लाक में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी रावेंद्र गर्ग निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इसके अलावा बिसंडा ब्लाक में भाजपा समर्थित प्रत्याशी शंभूनाथ कोटार्य भी निर्विरोध निर्वाचित हो गए।

उनके मुकाबले किसी ने नामांकन ही नहीं किया। जसपुरा, बबेरू व नरैनी में भाजपा व सपा प्रत्याशियों के बीच घमासान होगा। जसपुरा में भाजपा से राजकुमारी निषाद व सपा से विमला यादव ने पर्चे दाखिल किए हैं। वहीं नरैनी से सपा उम्मीदवार कमलेश पटेल भाजपा प्रत्याशी मनफूल सिंह पटेल आमने सामने होंगे। बबेरू ब्लाक से सपा प्रत्याशी रेखा व भाजपा के रमाकांत पटेल ने नामांकन दाखिल किए हैं।

– बिसंडा ब्लाक प्रमुख बने शंभू
बिसंडा ब्लाक से प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित शंभू प्रसाद कोटार्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। गुरुवार दोपहर उन्होंने सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी तथा समर्थक व प्रस्तावकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। तीन बजे तक दूसरे दल या प्रत्याशी का नामांकन पत्र दाखिल न होने से शंभू प्रसाद निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बन गए।


कमासिन ब्लाक में तीन नामांकन पत्रों की बिक्री से भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच कड़े मुकाबले की संभावना थी। लेकिन नामांकन के दिन सिर्फ भाजपा प्रत्याशी रावेंद्र गर्ग का ही नामांकन पत्र दाखिल हुआ। विपक्षी प्रत्याशी निर्धारित समय मे नामांकन पत्र दाखिल करने नहीं पहुंचे। इसलिए वह निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुन लिए गए। तिंदवारी ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर भाजपा समर्थित दीपशिखा का कब्जा हो गया।वह निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बन गईं।


नरैनी ब्लाक परिसर में प्रमुख के नामंकन की प्रक्रिया पूर्ण हुई और दो प्रत्यशियों ने नामंकन पत्र दाखिल किया। यहां सपा उम्मीदवार कमलेश पटेल में भाजपा उम्मीदवार से मुकाबला होगा।

बबेरू में ब्लाक प्रमुख पद के लिए सपा व भाजपा के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। सपा प्रत्याशी रेखा यादव औऱभाजपा के रमाकांत पटेल के बीच मुकाबला है। मतदान दस जनवरी को होगा।

 

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कांग्रेस ने खोला भूमाफियाओं का राज़: कहा- मैदान, मिल और मरीजों की जिंदगी को खतरा

City News Uttar Pradesh

बांदा का निकम्मा सूचना विभाग ? प्रशासन एवं मीडिया के बीच पैदा कर रहा भेदभाव की खाई ?

City News Uttar Pradesh

रमजान का पहरा अशरा खत्म, खूब की दुआएं: रोजेदारों के छलके आंसू

जुआ रैकेट का ‘पर्दाफाश’ : तीन अंतरजनपदीय ‘जुआरी’ गिरफ्तार, नकद, तमंचा व कार बरामद

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य सिस्टम आईसीयू में: डायरिया-बुखार से त्राहिमाम, अस्पताल बेहाल, मरीज बेहिसाब

City News Uttar Pradesh Desk

जिला अस्पताल में सिटी का बज गया बैंड : प्राइवेट केंद्रों की हो गई शुभ दीपावली

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़