City News Uttar Pradesh
कांग्रेस द्वारा महान विभूतियों को नमन: इंदिरा के बलिदान, पटेल की एकता व नरेंद्र के विचारों को किया याद !
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस द्वारा महान विभूतियों को नमन: इंदिरा के बलिदान, पटेल की एकता व नरेंद्र के विचारों को किया याद !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। भारत की तीन महान विभूतियों भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पूर्व गृहमंत्री लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती एवं शहादत दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने की। कार्यक्रम में नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में इन महान हस्तियों के योगदान को नमन किया।

कांग्रेस द्वारा महान विभूतियों को नमन: इंदिरा के बलिदान, पटेल की एकता व नरेंद्र के विचारों को किया याद !

जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा “इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं, जिनके भीतर राष्ट्रभक्ति का अथाह समंदर था। उन्होंने भारत की आज़ादी के आंदोलन में जेल की यातनाएं सही, प्रधानमंत्री रहते हुए देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए किसी भी दबाव के आगे झुकीं नहीं। 1971 के भारत-पाक युद्ध में उन्होंने अमेरिका तक को सख्त जवाब दिया। आज पूरा देश उन्हें आयरन लेडी के रूप में श्रद्धापूर्वक याद करता है।

कांग्रेस द्वारा महान विभूतियों को नमन: इंदिरा के बलिदान, पटेल की एकता व नरेंद्र के विचारों को किया याद !

उन्होंने कहा कि “इंदिरा गांधी ने दिखाया कि महिला केवल घर की नहीं, बल्कि राष्ट्र की भी सशक्त आवाज़ हो सकती है।” कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सैकड़ों रियासतों को जोड़कर अखंड भारत की नींव रखी। वे सच्चे अर्थों में भारत की एकता और अखंडता के निर्माता थे।

कांग्रेस द्वारा महान विभूतियों को नमन: इंदिरा के बलिदान, पटेल की एकता व नरेंद्र के विचारों को किया याद !

वहीं, आचार्य नरेन्द्र देव को याद करते हुए नेताओं ने कहा कि उन्होंने समाजवाद की नींव रखी और भारतीय राजनीति को वैचारिक दिशा दी। कार्यक्रम के दौरान जिले की महिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल और बिस्किट वितरित किए गए। इस मौके पर पीसीसी/जिला प्रवक्ता मुमताज अली, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश, कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, जिला महामंत्री सत्यप्रकाश द्विवेदी, शोएब रिजवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भयानक मंजर : आग के गोले में बदला “सीमेंट” से लदा ट्रक, चालक और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान

City News Uttar Pradesh

बांदा का जर्जर बछेही स्वास्थ केंद्र: नहीं आया कभी स्टाफ, फोकट का ले रहें वेतन !

चित्रकूट में दर्दनाक हादसा : तालाब में नहाने गईं चार बालिकाओं की डूबकर मौत, मचा कोहराम …

City News Uttar Pradesh

हत्या का खुलासा: प्रेमिका और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

यूपी के डान मुख्तार अंसारी का आजमगढ़ पुलिस ने लिया बयान ! …

डीएम दीपा रंजन का गौशाला पर औचक छापा : जिम्मेदारों को सख्त निर्देशों से नवाजा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़