City News Uttar Pradesh
महिलाओं के हक हकूक के लिये भड़क रही चिंगारी : ग्रामीणों ने जाना एक-दूसरे की समस्या
Other

महिलाओं के हक हकूक के लिये भड़क रही चिंगारी : ग्रामीणों ने जाना एक-दूसरे की समस्या

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चिंगारी संगठन का संघर्ष महिलाओं के हक अधिकार और ग्रामीण विकास के मुद्दों में कार्य के लिये नये आयाम स्थापित कर रहा है। इसी क्रम में चिंगारी संगठन की बैठक में महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए। अन्य गांव से आए लोगों ने एक दूसरे की समस्याओं और संघर्ष को जाना। सामुदायिक मुद्दों पर लड़ाई तेज करने की रणनीति बनाई गई।

महिलाओं के हक हकूक के लिये भड़क रही चिंगारी : ग्रामीणों ने जाना एक-दूसरे की समस्या
Spark burning for women’s rights: Villagers know each other’s problems

सोमवार को महुआ ब्लॉक व ग्राम पंचायत के राजाराम का पुरवा में चिंगारी चौपाल आयोजित की गई। संगठन की ग्राम संयोजक वंदना ने बताया कि उनके गांव में सड़क, स्कूल, हैंडपंप, आवास सहित लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे। सड़क न होने की वजह से बरसात के दिनों में आने-जाने में दिक्कत होती है। इमरजेंसी एम्बुलेंस सुविधा ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पाती। उपरोक्त कई मुद्दों को लेकर लगभग दो महीना पहले महिलाएं गांव में ही धरने पर बैठ गई थी। इसका नतीजा रहा की अधिकारियों ने यहां आकर डेरा डाला और मौके पर ही ग्रामीणों के जॉब कार्ड, राशन कार्ड व 19 लोगों के प्रधानमंत्री आवास के आवेदन किए गए।


जिला संयोजिका मुबीना खान ने कहा कि संगठन में बहुत ताकत होती है। एकजुट होकर सामुदायिक मुद्दों को उठाया जाए तो निश्चित तौर पर उसका परिणाम सकारात्मक होता है। इस गांव की महिलाओं द्वारा किए गए आंदोलन का नतीजा है कि सड़क की नाप करवा कर उसमें मिट्टी डलवाई गई। अधिकारियों ने बारिश खत्म होते ही पक्की सड़क बनाने का आश्वासन दिया। गतिविधि के माध्यम से संगठन की ताकत दर्शाई गई। चौपाल में माडी पुरवा संयोजिका पुष्पा व भारथा पुरवा संयोजिका नीलम ने अपने गांव के मुद्दों को बताया। इस मौके पर चिंगारी संगठन के माता दयाल, कुबेर सिंह, गुड़िया सिंह, इमरान अली, मनोज, सागर, ममता, तिजिया, राजाबाबू, रामराज, सुनीता, अल्पना सहित आधा सैकड़ा से ज्यादा महिला पुरुष शामिल रहे।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा गोल्ड मैडल हासिल करने की ओर : अन्य जिले फिलहाल पिछलग्गू !

City News Uttar Pradesh

14.102.33.75 14.102.33.75

Admin

बांदा सदर सीट : भाजपा प्रत्याशी प्रकाश हेतु एक जुट जातीय समीकरण, खुफिया तंत्र सतर्क !

City News Uttar Pradesh

ट्रेनें बोल रहीं हैं ना बाबा न : रिजर्वेशन फुल हो जाने से कर रहीं हैं बाय -बाय टाटा

योगी सरकार ले आई चित्रकूट मंडल के किसानों के लिए धामाकेदार ऑफर: अब नहीं बिकेगा लहसुन काजू के भाव

ज्वाला कप क्रिकेट टूर्नामेंट : हरियाणा ने प्रयागराज को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़