City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- किसानों ने श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ किया प्रदर्शन…

 

– प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा

  • रिपोर्ट – रबाब खान

बांदा। भारतीय किसान यूनियन (अरा) ने मोदी-योगी सरकारों पर हल्ला बोलते हुए कलक्ट्रेट में जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। किसान और श्रमिक विरोधी कानूनों के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए लागू किए गए अध्यादेशों को वापस लेने की मांग की। चेतावनी दी कि किसान और श्रमिम विरोधी कानूनों को वापस न लिया गया तो किसान उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

शुक्रवार को यूनियन जिलाध्यक्ष चैधरी संतोष सिंह की अगुवाई में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां हाल ही में देश में लागू किए गए नए अध्यादेश के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। नारेबाजी और भारी हंगामे के बीच किसानों के प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह को सौंपा। इसमें कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए अध्यादेशों का किसान लगातार विरोध कर रहे हैं। सरकार द्वारा अध्यादेशों को ेक देश-एक बाजार के रूप में कृषि दिशा में सुधार का बड़ा कदम बता रही है। जबकि अध्यादेशों को किसान कृषि क्षेत्र में कंपनी राज के रूप में देख रहे हैं। किसानों को इन कानूनों से कंपनी के बंधुआ बनाए जाने का खतरा सता रहा है। कृषि में कानून किसान हित में ठीक नहीं है। किसानों ने प्रधानमंत्री से कृषि और किसान विरोधी तीनों अध्यादेशों को वापस लेने और न्यूनतम समर्थन मूल्य को सभी फसलों (फल और सब्जी) लागू करत हुए कानून बनाए जाने की पुरजोर पैरवी की। ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी, राजाबाई, रामरूप निषाद, राजेश सिंह, सुरेश कुमार, संदीप सिंह, रामदास सिंह समेत तमाम किसान शामिल रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग ने दिखाई हरी झंडी : मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : टाप टेन का 25 हजार का इनामिया अपराधी गिरफ्तार …

मंत्री रामकेश निषाद बोले : बुंदेलखंड के हर खेत की स्प्रिंकलर से होगी सिंचाई

City News Uttar Pradesh

आचार संहिता में फंस सकता है जलापूर्ति के लिये टैंकर संचालन !

फोरम नें मोटर साइकिल चोरी का परिवादी को दिया 23 हजार का क्लेम चेक

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें कहा : “नवेली बुंदेली अभियान” बन गया है “बांदा की शान”

ब्रेकिंग न्यूज़