City News Uttar Pradesh
चुनाव में शराब की जंबो छलांग : देशी -विदेशी में घमासान : 40 करोड़ की बिक्री !
उत्तर प्रदेश

चुनाव में शराब की जंबो छलांग : देशी -विदेशी में घमासान : 40 करोड़ की बिक्री !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में मतदान प्रतिशत भले ही पिछले विधानसभा का रिकार्ड न तोड़ पाया हो पर शराब नें धमाल मचाकर बिक्री का कीर्तिमान बनाया। ‘ठर्रा’ हो या ’रम’ खूब पी गई। जैसा प्रचारक का व्यक्तित्व वैसी शराब परोसी गई । प्रचार के माहौल में पियक्कड़ों की चांदी रही । चुनावी माहौल के पहले पखवारे में ही करीब 27.46 करोड़ मिलीलीटर शराब पी डाली गई। इसकी कीमत सवा सात करोड़ रुपये से ज्यादा है। गैर चुनाव के दिनों से शराब खपत का यह आंकड़ा दोगुना है। सबसे ज्यादा बयार बीयर की बही। पूर्व के 10 दिन में 51.79 लाख रुपये की 7.39 करोड़ मिलीलीटर बीयर गटक ली गई।

चुनाव में शराब की जंबो छलांग : देशी -विदेशी में घमासान : 40 करोड़ की बिक्री !
Jumbo jump of liquor in elections: Domestic and foreign clashes: 40 crore sales !

शराब खपत के आबकारी विभाग के ताजा आंकड़े साफ दर्शा रहे हैं कि चुनावी माहौल में पूरी दम से दारू चली है। जिले में चुनाव बाद शराब की बिक्री के जो आंकड़े सुनने में आए हैं, वह हैरत वाला है। पिछले वर्ष फरवरी के पहले पखवारे से यह दोगुना ज्यादा है। आबकारी विभाग का राजस्व भी छलांग लगाकर बढ़ गया है।

चुनाव में शराब की जंबो छलांग : देशी -विदेशी में घमासान : 40 करोड़ की बिक्री !
Jumbo jump of liquor in elections: Domestic and foreign clashes: 40 crore sales !

शराब और चुनाव के बीच वैसे भी चोली-दामन जैसा साथ है। हर चुनाव में यह खूब परवान चढ़ती है। यह परंपरा मौजूदा विधान सभा चुनाव में भी बरकरार रही । चुनाव प्रचारकों से लेकर मतदाता तक प्रत्याशियों आदि से गुपचुप मिल रही मुफ्त शराब के जाम छलकाये । विभिन्न श्रेणियों की शराब खपत के आबकारी विभाग के ताजा आंकड़े साफ दर्शा रहे हैं कि चुनावी माहौल में पूरी दम से दारू चली है। मतदान के पूर्व तक शराब की बिक्री के जो आंकड़े आए हैं, वह हैरान कर देने वाले हैं। पिछले वर्ष से यह ढाई गुना ज्यादा है। आबकारी विभाग का राजस्व भी जंबो उछाल लगाकर बढ़ गया । चालिस करोड़ का बिक्री आंकड़ा पार कर गया हैं।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : समाजवादी पार्टी ने महर्षि कश्यप और निषादराज की मनाई जयंती …

नगर पालिका बांदा अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग और अतर्रा अनुसूचित जाति महिला को आरक्षित !

City News Uttar Pradesh

यूपी : भ्रष्टाचार पर रोक के ल‍िए मुख्यमंत्री योगी ने बनाई खास व्‍यवस्‍था, तबादलों संग बदलेंगी कर्मचारियों की सीटें

विधायक विशंभर के ‘सेवा पाठ’ से वकील ‘गदगद’: गूंजी भरोसे की गूंज, दिये तीस लाख़

City News Uttar Pradesh Desk

गुरू जी पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले शादी करा देंगे: छात्रों नें लिखे अजीबो गरीब जवाब

Banda : तेजी बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी …

ब्रेकिंग न्यूज़