- विनोद मिश्रा
बांदा। महिला के पीटने से ग्लानिवश युवक ने घर के बाहर जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। परिजन ने आरोप लगाया कि तीन बच्चों की मां उससे शादी करने व रुपये देने के लिए दबाव बना रही थी। इन्कार करने पर उसने पीटकर बेइज्जती कर दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अधांव गांव में बुद्धराज के पुत्र सत्येंद्र सिंह का गांव की एक अनुसूचित जाति की तीन बच्चों की महिला से अवैध संबंध थे। शुक्रवार रात वह महिला के बुलाने पर उसके घर गया था। वहां महिला से उसका विवाद हो गया। शनिवार दोपहर वह घर से सब्जी खरीदने को कहकर चचेरे भाई के साथ बबेरू गया था। वहां से लौटते समय उसने रास्ते में जहरीला पदार्थ खा लिया। बाद में उसने खुद अपनी बहन को फोन कर जहर खाने की जानकारी दी। स्वजन उसे खोजते हुए भभुवा गांव पहुंचे तो वहां उसकी हालत बिगड़ी मिली।

आनन-फानन स्वजन ने उसे बबेरू सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल भिजवाया। स्वजन चिकित्सकों के रेफर करने पर रानीदुर्गावती मेडिकल कालेज ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला का पति बाहर रहता है। इससे काफी समय से उसका महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अनुसूचित जाति की महिला से संबंध होने की जानकारी होने पर उन्होंने उसे समझाया था।
आरोप लगाया कि महिला ने घर बुलाकर उसके ऊपर शादी के लिए दबाव बनाया था। वह रुपयों की भी मांग कर रही थी। महिला के मारपीट करने से युवक ने यह कदम उठाया है। मरका थाना प्रभारी हेमराज सरोज ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच कराई जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
