30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
गणतंत्र दिवस पर जिला प्रोबेशन कार्यालय में नहीं हुआ झंडारोहण, कार्यालय में लटका ताला
उत्तर प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर जिला प्रोबेशन कार्यालय में नहीं हुआ झंडारोहण, कार्यालय में लटका ताला

भारतीय लोकतंत्र के महापर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं॥ दलजीत सिंह ( पूर्व विधायक, तिंदवारी एवम वरिष्ठ भाजपा नेता ) विज्ञापन || City News Uttar Pradesh

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जहां पूरे जिले में ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, वहीं जिला प्रोबेशन कार्यालय बांदा में झंडारोहण नहीं हो सका। सुबह झंडारोहण के समय कार्यालय पर ताला लटका हुआ था, जिससे सरकार और जिलाधिकारी के निर्देशों की अनदेखी सामने आई।

गणतंत्र दिवस पर जिला प्रोबेशन कार्यालय में नहीं हुआ झंडारोहण, कार्यालय में लटका ताला

जिलाधिकारी बांदा ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया था कि 26 जनवरी को सुबह 8:30 बजे कार्यालय में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति में झंडारोहण किया जाए। लेकिन जिला प्रोबेशन अधिकारी ने इन निर्देशों को नजरअंदाज करते हुए कार्यालय को बंद रखा। जहां जिला प्रोबेशन अधिकारी झंडारोहण कार्यक्रम से अनुपस्थित रहे, वहीं इसी विभाग से संबंधित बाल कल्याण समिति बांदा की अध्यक्ष अर्चना मिश्रा ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर गणतंत्र दिवस के झंडारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

गणतंत्र दिवस पर जिला प्रोबेशन कार्यालय में नहीं हुआ झंडारोहण, कार्यालय में लटका ताला

सरकार और प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस के महत्व को देखते हुए यह सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए थे कि सभी विभाग कार्यालयों में झंडारोहण समय पर किया जाए। लेकिन जिला प्रोबेशन अधिकारी का इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहना और कार्यालय का बंद रहना न केवल प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना है, बल्कि इसने सरकारी तंत्र की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गेहूं की फसलों से “केन नहरें नहीं करेंगी आई लव यू”: बांध हो गये हैं बांझ, नहीं है पानी

न्यायालय परिसर में घूमकर एसपी अभिनंदन ने देखी सुरक्षा व्यवस्था …

City News Uttar Pradesh

विस चुनाव: एसपी अभिनदंन ने पुलिस फोर्स व सीआरपीएफ बटालियन के साथ किया पैदल मार्च

City News Uttar Pradesh

गैंगस्टर एक्ट के चार आरोपियों को 4 वर्ष के कारावास: छह हजार रुपए जुर्माना

City News Uttar Pradesh

COVID-19 in UP : कोरोना का पाजिटिविटी रेट घटकर 1.3 फीसद, 24 घंटे में 3957 नए केस, 163 लोगों की मौत …

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें चुनावी जीत की भरी चेतना: किया हौसला आफजाई

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़