29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बलिया : नर कंकाल की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस …

 

  • दयाशंकर मिश्रा

बलिया। जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के कसेसर में बुधवार को सूखी पोखरी के पास बोरे में मिले नर कंकाल की भूपेंद्र के पिता द्वारा पहचान के बाद पुलिस मानने को तैयार नहीं है। परिजनों का कहना है कि नरकंकाल के पास एक नीले रंग जींस मिला है जो कि भूपेंद्र ने लापता होने वाले दिन पहना था। वहीं, पुलिस का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। परिजनों की मानें तो भूपेंद्र का मोबाइल उसके ही पास ही था। जो की आज तक नहीं मिला। पुलिस उस बारे में कुछ नहीं कर रही है। जिसके सहारे मामले का पर्दाफाश किया जा सकता था, लेकिन नगरा व भीमपुरा पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। वहीं, घटना के दूसरे दिन पहुंचे एडिशनल एसपी संजय यादव व सीओ रसड़ा शिव नारायण ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मातहतों को दिशानिर्देश दिए।


नगरा थाना क्षेत्र के सरजापुर निवासी भूपेंद्र (25) 23 सितंबर 2020 को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन घर वालों ने नगरा पुलिस को सूचना दी। छानबीन में पता चला कि घटना वाले दिन भूपेंद्र साथियों संग कसेसर स्थित देसी शराब की दुकान पर शराब पीने आया था। नगरा पुलिस ने 25 सितंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसके साथियों को थाने में एक हफ्ते तक रख कर पूछताछ की। भीमपुरा पुलिस से भी मदद ली गई, लेकिन बिना किसी नतीजे पर पहुंचे युवकों छोड़ दिया गया। बुधवार को बोरे में मिले नर कंकाल के बाद उसकी हत्या को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। जबकि उसका मोबाइल उसके पैंट में नहीं पाया गया है।


थाना प्रभारी शिव मिलन नें बताया की शव की शिनाख्त मुश्किल है। पोस्टमार्टम के लिए नर कंकाल भेजा गया है। डीएनए रिपोर्ट आने तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता। रिपोर्ट आने के बाद ही शिनाख्त की पुष्टि होगी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख्यमंत्री योगी से 250 क‍िमी लेटकर मिलने गए चाचा-भतीजा हुए मायूस, लेक‍िन वापस घर पहुंचते ही चेहरों पर आई मुस्कान

चोरों का पुजारी के नाम खत : रात में नहीं आ रही थी नींद, दिखाई दे रहे थे बुरे सपने, डरकर चोरों ने पुजारी को लौटायीं मूर्तियां, बालाजी मंदिर में हुई थी चोरी

City News Uttar Pradesh

बसंत गुप्ता बने प्रिंट एवं इले. जर्नलिस्ट ऐशोसियन के जिलाध्यक्ष

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस का सियासी विस्फोट: अमर्यादित टिप्पणी पर भड़का आक्रोश, पुतला फूंककर कड़ा विरोध

City News Uttar Pradesh

किसानों को नहीं मिल रही है बुवाई के लिये खाद : मचा हुआ है हाहाकार

City News Uttar Pradesh

यमुना नदी में उतराता मिला युवती का शव : नहीं हो सकी शिनाख़्त

ब्रेकिंग न्यूज़