City News Uttar Pradesh
प्यार का कत्ल : बांदा में शादीशुदा प्रेमिका की गला रेतकर हत्या, फंदे पर लटका मिला प्रेमी का शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश

प्यार का कत्ल : बांदा में शादीशुदा प्रेमिका की गला रेतकर हत्या, फंदे पर लटका मिला प्रेमी का शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मा डेरा में शादीशुदा प्रेमिका की गला रेतकर हत्या और प्रेमी का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पति और भाई के साले ने प्रेमी युवक पर हत्या करके खुदकुशी करने की बात कही है लेकिन पुलिस प्राथमिक छानबीन के आधार अवैध संबंधों में हत्या मान रही है।पुलिस ने घरवालों और ग्रामीणों से पूछताछ के साथ ही हर बिंदु पर जांच शुरू की है।

चिल्ला कस्बे के ग्राम डिघवट निवासी रामप्रकाश की 32 वर्षीय पत्नी आशा करीब चार वर्षों से मायके से शहर कोतवाली के ब्रम्हाडेरा में मिली जमीन पर मकान बनाकर परिवार के साथ रह रही थी। मंगलवार रात आशा छत पर सो रही थी, पास में ही उसकी पुत्री पूजा, पति व भाई के फुफेरे साले जसपुरा ग्राम गड़रिया निवासी रामबाबू भी लेटे थे। देर रात करीब पौने एक बजे आशा की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। सुबह घरवालों ने रक्तरंजित शव देखकर पुलिस को सूचना दी। एसपी अभिनंदन, एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह व कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की।

प्यार का कत्ल : बांदा में शादीशुदा प्रेमिका की गला रेतकर हत्या, फंदे पर लटका मिला प्रेमी का शव, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Murder of love: Murder of married girlfriend by slitting her throat in Banda, lover’s body found hanging

पति रामप्रकाश ने पुलिस को बताया कि आशा के मायके ग्राम डिघवट चिल्ला में रहने वाले हजरत अली से प्रेम संबंध थे। पत्नी का प्रेमी हजरत अली रात में दीवार फांदकर घर में दाखिल हुआ और चाकू से गला रेतकर आशा हत्या कर दी। शोर सुनकर उसकी नींद खुली तो हत्या करके भाग रहे हजरत अली को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह छत से नीचे कूदकर फरार हो गया है।


– फंदे पर लटका मिला प्रेमी का शव

पुलिस अभी महिला की हत्या में हजरत अली की तलाश कर ही रही थी कि दोपहर में उसका शव जसपुरा में नवीन मंडी के पीछे नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसका शव प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला। चरवाहों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। हत्या के बाद करीब पचास किमी दूर जाकर प्रेमी के खुदकुशी की बात पुलिस के गले भी नहीं उतर रही हैं। सीओ ने अवैध संबंधों में हत्या किए जाने की बात कही है।

– पुलिस की हिरासत में पति व रिश्तेदार

दरदा गांव निवासी संतराम व पति रामप्रकाश का कहना है कि हत्या करने के बाद पकड़े जाने के भय से हजरत अली ने खुदकुशी की है। पुलिस ने पति व हत्या के समय रहे भाई के फुफेरे साले को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। सीओ सिटी ने बताया कि घटना के हर पहलू पर जांच की जा रही है। अवैध संबंधों के चलते हत्या की बात सामने आई है। फिलहाल जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत सिंह बोले: पेट औऱ खेत को पानी से बुंदेलखंड की बदल रही तस्वीर

City News Uttar Pradesh

छात्रों की ‘अनोखी दास्तान’: बोर्ड कॉपियों में गाने और चुटकुले’,भावुक संदेशों ने ‘खींचा ध्यान’

City News Uttar Pradesh

आयुक्त बालकृष्ण नें पकड़ी जल जीवन मिशन की लापरवाही: अधिकारियों को फटकार लगाई

यूपी : सीएम योगी की बैठक में केशव के बाद अब ब्रजेश पाठक ने बनाई दूरी, राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ी

Banda : डीएम आनंद और एसपी नें मंडल कारागार में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा …

नवरात्र की अष्टमी पर देवी मंदिरों में चढ़ाई अठवाई : मंदिरों और पंडालों में उमड़ी भीड़

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़