24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- अपराध : फर्जी रेलवे टिकट कारोबार, गुजरात से जुड़े तार

 

बांदा। रेलवे के फर्जी टिकट बनाने का धंधा बांदा में भी पेगे मार रहा था। इसके अपराधियों को पुलिस नें दबोचा है। रेलवे का सॉफ्टवेयर हैक कर फर्जी ई-टिकट जारी करने का धंधा थम नहीं पा रहा। ताजी घटना में युवक ने फिर रेल यात्रियों को चूना लगाया। आरक्षण प्रणाली को हैक करके बड़ी संख्या में ई-टिकट जारी कर दिए। रेलवे की क्राइम ब्रांच ने इसे दबोच लिया है। रेलवे पुलिस के मुताबिक अवैध टिकटों के कारोबार के तार गुजरात से जुड़े हैं।

आरपीएफ डिटेक्टिव विंग प्रभारी एसएन पाटीदार ने बताया कि सोमवार को नरैनी कस्बे में करतल रोड पर स्थित साइबर कैफे में छापा मारकर संदीप कुमार पुत्र शिवदयाल सोनी को गिरफ्तार किया गया। उसके कैफे से 1,14,887 रुपये कीमत के 67 ई- टिकट बरामद हुए। आरपीएफ के मुताबिक गिरफ्तार युवक 37 लोगों की व्यक्तिगत आईडी का इस्तेमाल करके रेलवे के सॉफ्टवेयर पर आरक्षण टिकट जारी कर रहा था। उसके विरुद्ध आरपीएफ बांदा थाने में रेलवे एक्ट की धारा 147 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मंगलवार को उसे रेलवे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि बीते एक साल में रेलवे पुलिस ऐसे पांच मामलों का पर्दाफाश कर चुकी है। उनके आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। इसके बाद भी यह अपराध नहीं रुक रहा। सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए हैकरों में ज्यादातर के तार गुजरात से जुड़े रहे हैं। उनका किसी न किसी वजह से गुजरात के लोगों के साथ नाता रहा है। इसके पूर्व पकड़े गए हैकर : पिछले एक साल में रेलवे पुलिस ने प्रकाश चंद्र गुप्ता (बबेरू), मनोज सिंह पटेल (तिंदवारी), शिवम (नरैनी), राजेश कुमार (नरैनी), संजय गुप्ता (बांदा), संदीप कुमार (नरैनी) को प्रतिबंधित साफ्टवेयर का इस्तेमाल कर ई-टिकट बनाने में गिरफ्तार किया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मां के साथ सो रही नाबालिग को अगवा कर दो युवकों ने किया गैंगरेप: खंडहर में ले जाकर की हैवानियत

City News Uttar Pradesh

आयुक्त अजीत ने ‘विकास योजना’ को दी रफ्तार: युवाओं को मिलेगा “स्वरोजगार” का सहारा

केन नदी खतरे के निशान से पांच मीटर पार : प्रशासन हुआ रेड अलर्ट

पीएम नरेंद्र मोदी को उनके कार्यों के चलते चमत्कारिक नेता मानते हैं लोग !

पशु तस्करों ने छात्र की पीटकर हत्या की, भड़के लोगों ने पुलिस पर की पत्थरबाजी

City News Uttar Pradesh

कोरोना टीकाकरण में बुंदेलखंड में झांसी अव्वल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़