
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले की “हॉट सीट” मानी जाने वाली “बबेरू विधानसभा” पर इस बार “बड़ा सियासी” उलटफेर होने की “चर्चा फिर तेज” है। राजनीतिक गलियारों में “जोर-शोर” से चर्चा है कि 2027 में बबेरू सीट भाजपा अपने सहयोगी दल अपना दल (एस) के लिए “छोड़” सकती है। इसी “एक चर्चा से पूरी भाजपा में खलबली” है !
टिकट की “आस” में “सालों से मेहनत” कर रहे “भाजपा के आधा दर्जन से अधिक दावेदारों की धड़कनें इस खबर के बाद बढ़” गई हैं। कई बड़े टिकटार्थी “आनन-फानन” में लखनऊ में प्रदेश नेताओं के यहां “डेरा” डाल “ताक झांक” कर चुके हैं ताकि स्थिति की “सही जानकारी” मिल सके।
बबेरू में भाजपा के इस “कथित बैकफुट” की सबसे बड़ी वजह यहां “सपा के कद्दावर” विधायक विशंभर यादव की मजबूत स्थिति बताई जा रही है। विशंभर यादव “तीन बार” से “विधायक” हैं और उनकी “पकड़” सिर्फ अपनी “जाति” तक सीमित नहीं है। बताया जाता है कि उन्होंने “भाजपा के बूथ स्तर” तक के कार्यकर्ताओं में भी “गहरी पैठ” बना ली है, जिससे भाजपा के लिए “यह सीट जीतना सबसे कठिन चुनौती” बन गया है !
वहीं दूसरी तरफ, क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि भाजपा की जमीनी पकड़ कमजोर होने के पीछे जिला पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रशासक सुनील पटेल का कार्यकाल भी एक कारण है ? उनके कार्यकाल को लेकर क्षेत्र में भ्रष्टाचार और शोषण के कथित आरोपों की चर्चा है ? जिससे पार्टी की छवि पर असर पड़ा है। हालांकि इन “आरोपों की हम व्यक्तिगत तौर पर पुष्टि नहीं” करते। कुल मिलाकर “बबेरू सीट पर भाजपा के लिए राह आसान नहीं है और इसी वजह से गठबंधन के फार्मूले पर गंभीर मंथन” चल रहा है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
