27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
कान्हा की गायों पर बज रही मौत की बांसुरी : तड़प- तड़प कर पांच पहुंची "प्रभु धाम"
उत्तर प्रदेश

कान्हा की गायों पर बज रही मौत की बांसुरी : तड़प- तड़प कर पांच पहुंची “प्रभु धाम”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “कान्हा की गायों पर मौत की बांसुरी” बज रही हैं। जिम्मेदारों का “निकम्मापन” गौशालाओं में “कहर” बन कर टूट रहा हैं। मौतौं के क्रम में पांच मौतें फिर हुई लेकिन गजब की अनदेखी भरी खामोशी छाई हुई है। हम खबर में फिलहाल गोवन्शो पर मौत के तांडव का मामला बता रहे हैं वह है अतर्रा नगर पालिका से संचालित “कान्हा गोशाला” यहां दो दिन में पांच मवेशियों की मौत हो गई। पालिका कर्मियों ने बड़ी बेदर्दी से शवों कों सड़क किनारे फेंकवा दिया। जहां कुत्ते शवों पर झपट्टा मार रहे हैं।

कान्हा की गायों पर बज रही मौत की बांसुरी : तड़प- तड़प कर पांच पहुंची "प्रभु धाम"
Kanha’s flute of death is playing on the cows: five reached “Prabhu Dham” with agony

कस्बे के बदौसा रोड पर नगर से बाहर स्थित “कान्हा गोशाला” में शुक्रवार को दो और शनिवार को तीन मवेशियों की मौत हो गई। बताया जाता है कि गोशाला में भूसा व चारा नहीं है। “भूख से मौत” की आशंका जताई जा रही है। गोशाला में व्यवस्थाएं सही नहीं होने के पीछे यहां के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप है।

कान्हा की गायों पर बज रही मौत की बांसुरी : तड़प- तड़प कर पांच पहुंची "प्रभु धाम"
Kanha’s flute of death is playing on the cows: five reached “Prabhu Dham” with agony

बताया जाता है कि चरही का पानी नहीं बदला जाता है। गंदा पीने से मवेशियों के बीमार होने की भी आशंका है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्रा ने बताया की कान्हा गोशाला में भूख से तड़पकर गोवंशों की मौत हो रही है। इन लोगों ने जांच कराकर लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिये । अधिशासी अधिकारी रामसिंह ने बताया कि बूढ़े गोवंश की मौत स्वाभाविक है। गोशाला में दो दिन के अंदर किसी भी मवेशी की मौत की जानकारी मुझे नहीं है। फिर भी पता करूंगा, यदि बात सही है तो मवेशियों की मौत होने के कारणों की जांच करूंगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में मगरमच्छों का ‘कुनबा’ हुआ दो गुना: नदी में धूप सेंकते आते हैं नजर

खौफनाक अंत: धर्म परिवर्तन के बाद भी नहीं मिला प्यार, शादी की जिद ने ली दो जानें

City News Uttar Pradesh

सूर्य ग्रहण से पहले लग गया वाट्सअप पर ग्रहण: लगभग दो घंटे परेशान रहे यूजर्स

City News Uttar Pradesh

दुष्कर्म कांड में ‘कोर्ट’ का ‘हथौड़ा’: तीन दरिंदों को ‘बीस साल’ की कारावास, अर्थदंड भी ‘ठोका’

यूपी के विधायक प्रकाश करेंगे कमाल: दिल्ली चुनाव की संभाली कमान

City News Uttar Pradesh

Banda : एसडीएम और सीओ ने गांवों में पहुंचकर बूथों का लिया जायजा एंव ग्रामीणों के साथ की चुनाव संबंधी बैठक …

ब्रेकिंग न्यूज़