City News Uttar Pradesh
अपना दल एस की समीक्षा बैठक : सत्ता की लालसा पर जोर !
उत्तर प्रदेश

अपना दल एस की समीक्षा बैठक : सत्ता की लालसा पर जोर ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अपना दल एस पार्टी की बैठक में संगठन की कमियों पर चर्चा के साथ सत्ता की लालसा जम कर दिखी। कमियों में सुधार पर बल दिया गया। बताया गया की पार्टी का लक्ष्य हर बूथ पर कम से कम 10 सक्रिय कार्यकर्ता तैयार करने का है। बुंदेलखंड जोन के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष कालका प्रसाद निरंजन की मौजूदगी में जिले भर से जोन स्तर तक के पदाधिकारी उपस्थित थे।

अपना दल एस की समीक्षा बैठक : सत्ता की लालसा पर जोर !
बैठक में वक्ताओं ने केंद्र सरकार से जातीय जनगणना कराने व किसानो की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए समाधान की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष कालका प्रसाद ने कहा कि कृषि को उद्योग का दर्जा दिया जाय। विधानसभा चुनाव करीब है, इसकी तैयारी में हम सभी को अभी से जुट जाना है। प्रदेश महासचिव बौद्धिक मंच कृष्णेन्द्र पटेल ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय वाणिज्य उद्योग राज्य मंत्री द्वारा उठाये जा रहे सामाजिक न्याय के मुद्दे के व्यापक प्रचार प्रसार पर जोर दिया। कहा कि जब तक बूथ स्तर पर हम मजबूत नहीं होंगे, चुनाव में सफलता नहीं मिलेगी।


जिलाध्यक्ष रामनरेश पटेल नेमजबूती का आश्वासन दिया। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र विद्यार्थी, मीरा बाई पटेल जिला पंचायत सदस्य, सुरेश चंद जिलाध्यक्ष (बौद्धिक मंच ) , कुबेर सिंह पटेल प्रदेश सचिव सहकारिता मंच , अरुण कुमार पटेल विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बबेरु आदि उपस्थित रहे ।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जयराम सिंह का ऐलान : गड़रिया में बनेगा अंबेडकर पार्क और बारात घर

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार का विधायक बेटा अब्बास अंसारी गिरफ्तार : ईडी ने प्रयागराज कोर्ट में किया पेश, भेजा गया सात दिन की रिमांड पर

City News Uttar Pradesh

मदीने के खजूर बने रोजेदारों की पहली पसंद दाम में हुआ इजाफा

क्रूरता की हदें पार: दो डीसीएम में ठूंसी गईं 39 भैंसे, एक की मौत, 4 तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे !

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग मिर्जापुर की तर्ज पर तालाबो में चलायेगें कुम्भी हटाओ अभियान

सावन की झड़ी में मुसीबत बना सड़क व बस्तियों का जलभराव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़