23.3 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
आयुक्त की विकास समीक्षा: परियोजनाओ को पूरा करने के कड़े निर्देश
उत्तर प्रदेश

आयुक्त की विकास समीक्षा: परियोजनाओ को पूरा करने के कड़े निर्देश …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आयुक्त दिनेश सिंह नें मण्डल के सभी जिलाधिकारियो को निर्देश दिये हैं की अपने जनपद में 50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं का एक समिति बनाकर एक सप्ताह में निरीक्षण करें । जो परियोजनायें 90 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो गयी हैं उन्हें पन्द्रह दिनों में पूर्ण कराया जाए।


आयुक्त ने यह निर्देश विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं के धनराशि प्राप्त नही हुई है उनमें धनराशि प्राप्त के लिए पत्र लिखवाया जाए। समीक्षा में पाया गया कि मण्डल में 50 लाख से ऊपर की 188 परियोजनायें संचालित हैं।

आयुक्त की विकास समीक्षा: परियोजनाओ को पूरा करने के कड़े निर्देश
आयुक्त ने जल-जीवन मिशन परियोजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि जल- जीवन मिशन परियोजना का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जाए तथा जिलाधिकारी प्रतिदिन इसकी समीक्षा करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सडकों को गड्ढा मुक्त करने का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर प्रारम्भ करा दिया जाए जिससे समय से सडकें गड्ढा मुक्त हो सकें। श्री सिंह ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों में जिलाधिकारी नगर पालिकाओं/नगर पंचायतों के माध्यम से गड्ढा मुक्त का कार्य सम्पन्न करायें।

आयुक्त की विकास समीक्षा: परियोजनाओ को पूरा करने के कड़े निर्देश

उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि मण्डल में सडकों के जो कार्य अभी तक प्रारम्भ नही हुए हैं उन्हें एक सप्ताह में प्रारम्भ कराया जाए।
आयुक्त ने खेत-तालाब योजना की समीक्षा करते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि खेत-तालाब योजना में तेजी लायी जाए तथा शेष तालाबों का कार्य भी शीघ्र प्र्रारम्भ कराया जाए। समीक्षा में पाया गया कि खेत-तालाब योजना के अन्तर्गत मण्डल में 1800 तालाब खुद गये हैं तथा इसके साथ ही जनपद महोबा में मनरेगा योजना से 1200 तालाबों की खुदाई करायी जा चुकी है। उन्होंने उप निदेशक उद्यान को निर्देश दिये कि जिन किसानों ने विगत वर्षों में खेत-तालाब योजना का लाभ प्राप्त किया है उन्हें स्प्रिन्कलर योजना का लाभ प्राथमिकता पर प्रदान कराया जाए जिससे कम पानी में अधिक से अधिक सिंचाई हो सके। श्री सिंह ने बताया कि इस योजना में शासन द्वारा 90 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।


आयुक्त ने मुुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे लघु सिंचाई विभाग द्वारा बनाये गये चेक डैम तथा तालाबों का स्थलीय निरीक्षण करायें। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिन किसानों को लाभ प्राप्त नही हो रहा है उनकी कमियां सर्वोच्च प्राथमिकता पर दूर करायी जाये जिससे उन्हें भी इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कबरई, मौदहा तथ रसिन बांध को क्षमता के अनुसार भरा जाए जिससे किसानों को सिंचाई हेतु पानी प्राप्त हो सके। पशुपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने निर्देश दिये कि गौवंश संरक्षण तथा नश्ल सुधार का कार्य प्राथमिकता पर कराया जाए तथा इस कार्य की जिलाधिकारी समीक्षा करें।

आयुक्त की विकास समीक्षा: परियोजनाओ को पूरा करने के कड़े निर्देश
आयुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अपने-अपने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ही निवास करें जिससे जनसामान्य को स्वास्थ्य सुविधाओं का सही तरह से लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगवाने के कार्य में अपेक्षित प्रगति कराना सुनिश्चित करें। श्री सिंह ने अपर निर्देशक स्वास्थय को निर्देश दिये कि वे स्वास्थ्य विभाग के निर्माण कार्यों व अन्य कार्यों की नियमित समीक्षा करें।

आयुक्त की विकास समीक्षा: परियोजनाओ को पूरा करने के कड़े निर्देश
आयुुक्त ने ग्राम पंचायतों सचिवालयों का कार्य प्राथमिकता पर पूर्ण कराने तथा ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान संचालित करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी हमीरपुर, मुख्य विकास अधिकारी बांदा, मुख्य विकास अधिकारी महोबा तथा मुख्य विकास अधिकारी चित्रकूट को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने मण्डल के चारो जिला पंचायत राज अधिकारियों को पंचायत राज सेे सम्बन्धित कार्यों को तेजी से सम्पन्न करानेे के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किये।


आयुक्त ने जनपद के प्रधानों से अपील की है कि वे अपनी-अपनी ग्राम पंचायत में जो भी व्यक्ति बीमार पडे उन्हें समय सेे सरकारी अस्पतालों में भिजवायें जिससे उन्हें सही उपचार प्राप्त हो सके। इसी प्रकार आशा भी बीमार व्यक्तियों को अस्पताल तक पहुुंचाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

आयुक्त की विकास समीक्षा: परियोजनाओ को पूरा करने के कड़े निर्देश
बैठक में जिलाधिकारी बांदा श्री अनुराग पटेल, जिलाधिकारी हमीरपुर श्री ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, जिलाधिकारी महोबा श्री सतेन्द्र कुमार, अपर आयुक्त प्रशासन विनोद कुमार गौड़, संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चन्द्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी बांदा वेद प्रकाश मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी हमीरपुर कमलेश कुमार वैश्य, मुख्य विकास अधिकारी महोबा डा0 हरिचरण सिंह, अपर निदेशक स्वास्थ्य डाॅ0 आर0बी0गौतम, मुख्य अभियंता विद्युत, उप निदेशक पंचायत दिनेश सिंह, उप निदेशक सूचना भूपेन्द्र सिंह यादव, सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सड़क हादसा: बाइक को बचाने में बस पेड़ से टकराई, 14 घायल, 5 की हालत गंभीर

अशोक सिंह गौर और ओम नारायण बोले: सपा जिलाध्यक्ष नहीं, विधानसभा चुनाव लड़ना ‘लक्ष्य’

City News Uttar Pradesh

Banda : डाकिया डाक नहीं बांटता जलाता हैं, रिपोर्ट दर्ज पर विभाग बचाने में जुटा !

बैंकिंग सर्वर का सत्यानाश: तकनीकी व्यवस्था ‘कोमा’ में, सिस्टम अब ‘भगवान भरोसे’

City News Uttar Pradesh

Banda-प्रयागराज-झांसी स्नातक विधान परिषद चुनाव सरगर्मी तेज। बांदा सदर विधायक प्रकाश बने सारथी!

City News Uttar Pradesh

बांदा डीएम की तेजी : जिले में रफ्तार पकड़नें लगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे निर्माण !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़