24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दावा : यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा तोड़ेगी 2017 का रिकार्ड
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दावा : यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा तोड़ेगी 2017 का रिकार्ड …

 

  • ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में 2022 के चुनाव में भाजपा अपना 2017 का रिकार्ड तोड़ने जा रही है। हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के प्रदेश में विकास कराया है, अब आप भी बिना भेदभाव के समर्थन करें। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य शीघ्र घोषित होगा। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विरोधियों को जमकर निशाने पर रखा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दावा : यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा तोड़ेगी 2017 का रिकार्ड

उन्होंने तालिबान के समर्थन में होने वाली बयानबाजी पर तल्ख तेवर दिखाए। यह कहकर कि अफगानिस्तान में तालिबान जो कर रहा है, वह विश्व देख रहा है। ऐसे लोगों का समर्थन करने से सपा नेताओं के चेहरे उजागर हुए हैं। जनता को घबराने की जरूरत नहीं है। भाजपा सरकार तालिबान की भाषा बोलने वालों को कानून के दायरे में लाकर सजा देगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दावा : यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा तोड़ेगी 2017 का रिकार्ड
मुख्यमंत्री योगी दित्यनाथ ने मंगलवार को मुरादाबाद, सम्भल और बिजनौर जिले में जनसभाओं को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रहते कोई देश की सीमाओं की तरफ देख नहीं सकता। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज है। सरकार सख्ती नहीं करती तो एनआरसी के मुद्दे पर उपद्रवी प्रदेश जला देते।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दावा : यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा तोड़ेगी 2017 का रिकार्ड

बिजनौर के मधुसूदनपुर देवीदास गांव में राजकीय मेडिकल कालेज का शिलान्यास करने के बाद सीएम योदी समीप ही जनसभास्थल के मंच पर पहुंचे। लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 70 साल में यूपी में सात मेडिकल कालेज थे। उनकी सरकार ने 30 नए मेडिकल कालेज बनवाने का बीड़ा उठाया है, इनमें गोरखपुर और रायबरेली में एम्स का निर्माण कराया जा चुका है, बाकी पर काम चल रहा है। उत्तर प्रदेश विकास की बुलंदियां छू रहा है। उन्होंने विदुर कुटी में प्राच्य विद्या अध्ययन केंद्र बनाए जाने की भी घोषणा की।


सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले त्योहारों पर दंगे होते थे, लेकिन अब किसी की हिम्मत नहीं कि प्रदेश में दंगा कराए। अब कांवड़ यात्रियों पर पत्थर नहीं फूल बरसाए जाते हैं। पिछले साढ़े चार साल में गोकुशी, अवैध बूचड़खाने बंद हो गए हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई ताकत अब अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के मंदिर निर्माण को नहीं रोक सकती। कहा कि प्रदेश में 30 हजार लड़कियों को नौकरी दी गई है। कोरोना से लड़ने के लिए हर माह 15 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लापता युवक यमुना नदी में डूबा: एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू आपरेशन किया जारी, सर्विलांस के माध्यम से हुई जानकारी

City News Uttar Pradesh

हादसा : झांसी- मिर्जापुर हाइवे पर ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार चाचा-भतीजा हुए घायल, अस्पताल में हुए भर्ती

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने ‘बाढ़ त्रासदी’ पर संभाली ज़मीनी कमान: चप्पे-चप्पे पर मदद पहुंचाने की कवायद

City News Uttar Pradesh

ननिहाल आई छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, मां बोली- नहीं पता खुदकुशी कारण

सात दिन से लापता स्टेट बैंक के डिप्टी मैनेजर का नहीं लगा सुराग : ट्रेन में रहस्यमयी तरीके से हुए थे गायब

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी का बड़ा हमला, बोले- हमने यहां से डकैत किए खत्म, और सपा डकैतों की समर्थक पार्टी है

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़