29 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
कचहरी के केदार नाथ अग्रवाल को अधिवक्ताओं नें किया याद
उत्तर प्रदेश

कचहरी के केदार नाथ अग्रवाल को अधिवक्ताओं नें किया याद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनकवि केदारनाथ अग्रवाल के जन्म दिन पर जिला अधिवक्ता संघ गोष्ठी का आयोजन किया गया। स्मृति भवन में स्थापित केदारनाथ अग्रवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने कहा की बाबू केदारनाथ की कचहरी में आने वाली हर पीड़ा उनकी कविता में मौजूद है जो न्याय की आस में भटकती है।

कचहरी के केदार नाथ अग्रवाल को अधिवक्ताओं नें किया याद
Advocates remembered Kedar Nath Aggarwal of the court

रोहन सिन्हा एडवोकेट ने कहा की केदार बाबू का हर शब्द प्रत्येक पंक्ति पूंजीवाद पर कठोर प्रहार है। उनका जीवन केन को समर्पित रहा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जनवादी लेखक मंच के मंत्री प्रदुम कुमार सिंह ने केदार बाबू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपनी कविता “मैं जानता हूं प्रिये” का पाठ किया। कवि दीनदयाल सोनी द्वारा केंन में लगातार हो रहे खनन व माफिया तंत्र पर प्रहार करती हुई कविता “रोज होता खनन फैला भ्रष्टाचार” सराही गई।

कचहरी के केदार नाथ अग्रवाल को अधिवक्ताओं नें किया याद
Advocates remembered Kedar Nath Aggarwal of the court

गोष्ठी में जिलाअधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह, एजाज अहमद सहित कालका गुप्ता, अंबिका व्यास ,दिनेश त्रिवेदी रामदेव सहित सैकड़ो अधिवक्तागण व साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।वर्ष 2024 का कचहरी केदार साहित्य सम्मान जनपद वरिष्ठ व्यंगकार के०डी० सिंह को दिया जाना सुनिश्चित किया गया।संचालन दीनदयाल सोनी द्वारा किया गया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सदर विधायक प्रकाश नें विद्यार्थी परिषद समारोह में संगठन का बताया महत्व

City News Uttar Pradesh

भूरागढ़ किला में अंग्रेजों ने दिखाई थी ‘बर्बरता’ : लटका दिए थे 3300 क्रांतिकारी

City News Uttar Pradesh

खेत-तालाब योजना : कैसे हो तालाब खुदाई का काम, जब भ्रष्टाचार पर नहीं लगाम ! …

City News Uttar Pradesh

जिला परिषद कृषि महाविद्यालय : अध्यक्ष सुनील पटेल करें नजरें इनायत …

Russia Ukraine War : बांदा, महोबा, इटावा और हमीरपुर समेत आसपास जिलों के कई छात्र फंसे, फोन पर परिवार को बता रहे वहा के हालात

City News Uttar Pradesh

किसानों का बेड़ा कैसे होगा पार 20 करोड़ बकाया पर मचा हाहाकार !

ब्रेकिंग न्यूज़