32.1 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
एक दिन की थानेदार बनीं मालती, महिला अपराध व परिणाम की ली जानकारी, मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश

एक दिन की थानेदार बनीं मालती, महिला अपराध व परिणाम की ली जानकारी, मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मिशन शक्ति भियान के तहत थाना पैलानी में सोमवार को सीओ सदर के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया। बीए की छात्रा मालती को सोमवार को एक दिन के लिए पैलानी थानाध्यक्ष बनाया गया।

एक दिन की थानेदार बनीं मालती, महिला अपराध व परिणाम की ली जानकारी, मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश
Malti became a one-day police station, knowledge of women’s crime and consequences, instructions were given to file a case

कुर्सी पर बैठ छात्रा ने टाप टेन अपराधियों की जानकारी लेने के साथ इलाके के गांवों की जानकारी ली। रजिस्टर आठ में दर्ज अपराधों के बारे में जानकारी की। एक प्रार्थना पत्र पर अपने सामने खड़े होकर मुकदमा दर्ज कराया।

एक दिन की थानेदार बनीं मालती, महिला अपराध व परिणाम की ली जानकारी, मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश
Malti became a one-day police station, knowledge of women’s crime and consequences, instructions were given to file a case

– दस्तावेज सुधारने की दिए निर्देश

थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ राजकीय महाविद्यालय की छात्रा मालती ने कई निर्देश दिए। गांवों की जानकारी ली तो बताया गया कि 35 गांव पड़ते हैं। मालती ने थाने से गांवों की दूरी के बारे में जानकारी मांगी तो बताया कि सिंधन खुर्द की दूरी तीन किमी. और पैलानी गांव की दूरी महज पांच सौ मीटर है। मालती ने दस्तावेजों को दुरुस्त किए जाने को लेकर हेड मुहर्रिर राजकुमार को अपराध रजिस्टर में परिणाम को दर्ज करने का आदेश दिया।

एक दिन की थानेदार बनीं मालती, महिला अपराध व परिणाम की ली जानकारी, मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश
Malti became a one-day police station, knowledge of women’s crime and consequences, instructions were given to file a case

– महिला अपराध व परिणाम की ली जानकारी

मालती ने पिछले वर्ष के महिला अपराधों के विषय में जानकारी ली। बताया गया कि अभी एक मुकदमा धारा 366 के अंतर्गत महिला के अपहरण का चल रहा है, जो लंबित है, आठ मार्च 2022 में हुई छेड़छाड़ का मुकदमा चार्ज सीट लग जाने के बाद अभियुक्त अभी जेल में है। अपराध रजिस्टर में विवेचक की जगह परिणाम लिखे जाने को लेकर आदेश दिया।

एक दिन की थानेदार बनीं मालती, महिला अपराध व परिणाम की ली जानकारी, मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश
Malti became a one-day police station, knowledge of women’s crime and consequences, instructions were given to file a case

अपराधों के बारे में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि कुल 94 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें छह मुकदमों पर कार्रवाई की जा चुकी है और 88 मुकदमे अभी भी लंबित हैं। एक दिन की थानेदार ने लंबित मुकदमों को शीघ्र निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए।

एक दिन की थानेदार बनीं मालती, महिला अपराध व परिणाम की ली जानकारी, मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश
Malti became a one-day police station, knowledge of women’s crime and consequences, instructions were given to file a case

– मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश

महिला हेल्प डेस्क में कार्यरत बबली चौहान ने बताया कि पीड़िता ने गडो़ला गांव के रावेंद्र द्वारा मारपीट व गाली गलौज किए जाने को जानकारी दी है। मालती ने तत्काल मुकदमा दर्ज किए जाने का निर्देश दिया। बाद में कार्यालय, बंदी गृह के साथ अभिलेखों की जांच की। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. विनोद कुमार, सुशील कुमार, डा. भूप नारायण सिंह के साथ महाविद्यालय की छात्राएं कल्पना, मिथलेश, आस्था, करुणा सिंह,आरती व दारोगा राजेंद्र यादव मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भ्रष्टाचार के गड्ढे में धंसी स्वच्छ भारत योजना: बिना सत्यापन के उड़ाए गए लाखों, नोटिस से हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

हाय रे हाय गरीबी: मां एवं उसके बच्चों के पालन के लिये शासन एवं प्रशासन बना भिखारी ?

City News Uttar Pradesh

बेटा न होने से परेशान महिला फांसी पर झूली : परिवार में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने सीएम के ‘फैसले’ से खुश: बोले, गांवों के रखवालों को मिला असली सम्मान

City News Uttar Pradesh Desk

‘लुटेरी दुल्हन गैंग’ का भंडाफोड़: शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह को हुआ गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का ‘बांदा डीएम पर फूटा ‘गुस्सा’ ! लापरवाही ‘सुधारने’ की कड़ी हिदायत !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़