25.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
ईवीएम बवाल मामले में पांच सपाई फिर चढ़े पुलिस के हत्थे : मतगणना के एक दिन पूर्व अधिकारियों की गाड़ियां चेक करने को लेकर हुई थी तकरार
उत्तर प्रदेश

ईवीएम बवाल मामले में पांच सपाई फिर चढ़े पुलिस के हत्थे : मतगणना के एक दिन पूर्व अधिकारियों की गाड़ियां चेक करने को लेकर हुई थी तकरार

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मतगणना से ठीक एक दिन पहले ईवीएम की सुरक्षा को लेकर डटे सपाइयों और पुलिस अधिकारियों के बीच कड़ी तकरार हुई थी। रात में मंडी के बाहर हुए बवाल में पुलिस ने सपाई समेत पांच लोगों को और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिससे अब तक जेल जाने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। पुलिस अन्य आरोपितों की भी तलाश कर रही है।


शहर के कोतवाली क्षेत्र के मंडी समिति में मतगणना के पहले नौ मार्च की रात ईवीएम की सुरक्षा की बात कहते हुए सपाईयों व कुछ लोगों ने अधिकारियों की गाड़ी रोक ली थी। जिसने बाद में बवाल का रूप ले लिया था। मारपीट व पत्थरबाजी करने में कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत व बलखंडी नाका चौकी इंचार्ज राजनारायण नायक समेत तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। बाद में पुलिस ने लाठी भांजकर स्थिति को नियंत्रित किया था। मामले में सात नामजद समेत 30-40 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें बाद में वीडियाो से पहचान कर पूर्व विधायक बृजेश प्रजापति समेत 29 और नामजद हुए थे।

ईवीएम बवाल मामले में पांच सपाई फिर चढ़े पुलिस के हत्थे : मतगणना के एक दिन पूर्व अधिकारियों की गाड़ियां चेक करने को लेकर हुई थी तकरार
In the case of EVM ruckus, the police again climbed into the hands of the police

पुलिस ने विवेचना में नामजद किए गए सपाई समेत पांच आरोपित अशोक कुमार श्रीवास निवासी मोहल्ला खुटला मढ़ियानाका, अजय सिंह चौहान निवासी क्योटरा मोहल्ला, अमोल कुमार यादव संजय नगर बदौसा रोड अतर्रा, ज्ञान सिंह यादव ग्राम जसईपुर तिंदवारी व शहनवाज उर्फ शानू मोहल्ला नेता नगर बबेरू को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़े आरोपितों की गिरफ्तारी करने में कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत, चौकी इंचार्ज सिविल लाइंस रविंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज बलखंडी नाका राजनारायण नायक आदि शामिल रहे हैं। निरीक्षक ने बताया कि वीडियो व सीसीटीवी फुटेज से अन्य आरोपितों की भी पहचान कराई जा रही है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें दिया आशिर्वाद “रानी बेटी राज करें”

City News Uttar Pradesh

विकास की चढ़ी ‘बलि’: कमीशनखोरी ने ‘तोड़ी’ सड़क, भ्रष्टाचार पर संगीन सवाल !

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित बासू ‘नए साल’ में देंगे ‘तोहफा’: बांदा वासियों को मिलेगी ‘बड़ी राहत’

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें खाद की परेशानी कराई दूर : चार बिक्री केंद्र बढ़े, हर हफ्ते आयेगी रैक

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद सिंह का तहसीलदारो पर फूटा गुस्सा, खिंचा सन्नाटा ! …

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नहीं चलेगा फर्जीवाड़ा, बीडीओ व ईओ को देना होगा जोड़ों के अविवाहित होने का प्रमाण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़