- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले की जनता को कुछ ऐसे जानदार औऱ शानदार अधिकारी मिले है की बांदा का मन “बागवां” है।ऐसी ही एक कसौटी पर खरे उतर रहे हैं पुलिस क्षेत्राधिकारी नरैनी नितिन कुमार।

उनकी कर्तव्य निष्ठा के अनेक उदाहरण हैं, जिनमें ताजा घटना क्रम का उल्लेख कर रहा हूँ। 12 सितंबर को गिरवां से नरैनी आते समय पनगरा पुल से पहले पनगरा निवासी सत्यप्रकाश दीक्षित को एक तेज रफ्तार गाड़ी ने रौंद दिया। जीवन की अंतिम सांस गिन रहे सत्यप्रकाश की प्राण रक्षा के लिये सीओ नितिन कुमार “देवदूत” बन गये।

अपने कर्तव्य बोध के तहत सेवा और साहस की प्रतीक खाकी का पौरुष जागा। पलक झपकते उन्होंने लहुलुहान बुजुर्ग को स्वयं से अपने सिपाही देवेन्द्र के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।आनन -फानन में प्राथमिक उपचार कराते हुए एंबुलेंस बिना एक पल गंवाए बुलाकर बड़े अस्पताल पहुंचा दिया। ईश्वर से प्रार्थना किया कि बुजुर्ग माता को उसका पति, किसी मजदूर बेटे को उसका मार्गदर्शक छायादार वटवृक्ष जैसा अपना पिता किसी प्यारे नन्हें बच्चे को उसका दादा वापस मिल जाए।

कल के एक्सीडेंट के बाद में दादा सत्य प्रकाश दीक्षित अब खतरे से पूरी तरह बाहर हैं। सीओ नितिन नें आज उनसे मुलाकात फूलों का गुलदस्ता दिया। कामना किया की दादा की जिंदगी दोबारा से महके। ड्राई फ्रूट्स आदि दिये ताकि हड्डी जल्दी से जुड़ जाए। दादा भी खुश औऱ खाकी की कर्तव्य परायणता पर अचंभित से थे।
नितिन जी नें कामना किया की दादा की दिमागी व दिली मजबूती बढ़े। वह जल्दी स्वस्थ होकर अपनों के बीच लौटे। वास्तव में सीओ नितिन नें अपनी कर्म भूमि पर खाकी वर्दी की मानवता का इतिहास लिख दिया।संदेश दे दिया की पुलिस मां के जैसी वत्सलता है। मित्र का मजबूत कंधा है।भाई के जैसा संबल है। कमजोर का हौसला है। उम्मीद का नायाब जज्बा है। सेवक सी समर्पणता है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
