City News Uttar Pradesh
यूपी : मुलायम सिंह की बिगड़ी तबीयत ने बढ़ाई कार्यकर्ताओं की बेचैनी, समाजवादी पार्टी ने कहा- हालत स्थिर
उत्तर प्रदेश

यूपी : मुलायम सिंह की बिगड़ी तबीयत ने बढ़ाई कार्यकर्ताओं की बेचैनी, समाजवादी पार्टी ने कहा- हालत स्थिर

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने की जानकारी रविवार शाम मिलते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव और बच्चों के साथ लखनऊ से गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए। छोटे पुत्र प्रतीक भी पत्नी अपर्णा यादव के साथ गुरुग्राम पहुंचे। मुलायम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं।

यूपी : मुलायम सिंह की बिगड़ी तबीयत ने बढ़ाई कार्यकर्ताओं की बेचैनी, समाजवादी पार्टी ने कहा- हालत स्थिर
UP: Mulayam Singh’s deteriorating health increased the restlessness of workers, Samajwadi Party said – condition stable

– पार्टी ने ट्वीट कर साफ की स्थिति

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने की खबर फैलते ही सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी बेचैनी बढ़ गई। सपा नेताओं के गुरुग्राम पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लिहाजा समाजवादी पार्टी को ट्वीट कर कहना पड़ा कि ‘नेताजी (मुलायम सिंह यादव) गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आइसीयू में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है। वरिष्ठ डाक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि कृपया अस्पताल न जाएं। नेताजी के स्वास्थ्य की जानकारी आप लोगों को समय पर दी जाती रहेगी।’

– पीएम मोदी और सीएम योगी ने अखिलेश से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात की और मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी संभव सहायता की जरूरत है, उसके लिए वह मौजूद हैं। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को फोन कर मुलायम सिंह यादव का कुशल-क्षेम पूछा। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनको शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। मेदांता अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों से वार्ता कर उत्कृष्ट इलाज मुहैया कराने हेतु भी कहा है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाप रे बाप : एमपी की बारिश से केन नदी फिर लाल निशान पार

City News Uttar Pradesh

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले: ईवीएम पर नहीं रहा भरोसा, बैलेट पेपर से ही हो मतदान

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें भरी हुंकार :”वीर तुम बढ़े चलो धीर तुम बढ़े चलो”

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा में सात राज्यों के किसानों का मेला शुरू,कॄषि मंत्री नें कॄषि बिलों को सराहा …

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग सतर्क : रामनवमी और रमजान में व्यवस्था रहे दुरस्त !

City News Uttar Pradesh

प्रेमिका का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर किया वायरल : युवक पर मुकदमा दर्ज

ब्रेकिंग न्यूज़