City News Uttar Pradesh
चित्रकूट बनेगा 'सौर ऊर्जा' का नया हब: 3400 एकड़ में सजेगा 800 मेगावाट का सोलर प्लांट
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट बनेगा ‘सौर ऊर्जा’ का नया हब: 3400 एकड़ में सजेगा 800 मेगावाट का सोलर प्लांट

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। योगी सरकार की सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की महत्वाकांक्षी योजना अब गांव-गांव में साकार होने लगी है। चित्रकूट मंडल का चित्रकूट जिला अब उत्तर प्रदेश का सोलर एनर्जी हब बनने की कगार पर है। यहां 3400 एकड़ भूमि पर 800 मेगावाट क्षमता का विशाल सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जा रहा है, जो प्रतिवर्ष 1900 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन करेगा। यह परियोजना प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए ऊर्जा क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।

चित्रकूट बनेगा 'सौर ऊर्जा' का नया हब: 3400 एकड़ में सजेगा 800 मेगावाट का सोलर प्लांट

तहसील मऊ के छतैनीमांफी, खरगडाह, गाहुर, कटैईयाडांडी, मनकाछतैनी, चचोखर, छरेहरा, डोंडियामांफी, कोटवामांफी, उसरीमांफी, बर्गाह, अटारीमाजरा, गोईयाकलां, गोईयाखुर्द और सेमरा गांव की जमीन इस प्रोजेक्ट के लिए लीज पर ली जा रही है। अब तक 3400 एकड़ में से 1249.50 एकड़ सरकारी भूमि और 1821.51 एकड़ निजी भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है। यानी लगभग 90% भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा हो गया है।

चित्रकूट बनेगा 'सौर ऊर्जा' का नया हब: 3400 एकड़ में सजेगा 800 मेगावाट का सोलर प्लांट

परियोजना की स्थापना के दौरान 265 कुशल और 6050 अकुशल श्रमिकों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। वहीं संचालन और रखरखाव के 25 वर्षों में करीब 300 कुशल और 450 अकुशल श्रमिकों को स्थायी रोजगार के अवसर मिलेंगे। यह न केवल ऊर्जा उत्पादन का केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में भी आमूलचूल बदलाव लाएगा।

चित्रकूट बनेगा 'सौर ऊर्जा' का नया हब: 3400 एकड़ में सजेगा 800 मेगावाट का सोलर प्लांट

यूपीपीसीएल की देखरेख में फेंसिंग कार्य और आंतरिक ग्रिड सब स्टेशन का निर्माण युद्धस्तर पर जारी है। अधिकारियों का दावा है कि सभी तकनीकी और ढांचागत कार्य समय पर पूरे कर लिए जाएंगे। इसके बाद यहां से निकलने वाली बिजली सीधे ग्रिड में जाएगी और हजारों घरों में रोशनी फैलाएगी। यह सोलर प्लांट पारंपरिक बिजली उत्पादन पर निर्भरता कम करेगा और कार्बन उत्सर्जन घटाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारू होने से उद्योग, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को भी नई ऊर्जा मिलेगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रहम : कोरोना से हुई मौतों पर मिलेगा 50 हजार का मुआवजा, कोरोना से हुई मौतों के मांगे गए आवेदन

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा साबित कर रहीं प्रशानिक कुशलता : अधिकारियों में हो रही चर्चा

City News Uttar Pradesh

अपहरण व दरिंदगी की साजिश का ‘एनकाउंटर’: सीसीटीवी बने पुलिस के सबसे ‘बड़े हथियार’

City News Uttar Pradesh Desk

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा की खाद वितरण पर सख्त निगरानी: किसानों को मिली राहत

City News Uttar Pradesh

मालती बासू फूंक रही ‘विकास’ का बिगुल: जनता को समर्पित की सीसी सड़कें

आनलाइन आवेदन की मारामारी : अंजाम को लेकर जियरा बोल रहा हैं धक -धक

ब्रेकिंग न्यूज़