26.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
गणतंत्र दिवस पर डीएम जे. रीभा व एसपी पलाश बंसल का संदेश: बोले- संविधान से मजबूत होता है लोकतंत्र
उत्तर प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर डीएम जे. रीभा व एसपी पलाश बंसल का संदेश: बोले- संविधान से मजबूत होता है लोकतंत्र

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। भारतीय लोकतंत्र के महापर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी जे. रीभा एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने इस ऐतिहासिक दिन को संविधान की सर्वोच्चता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताते हुए आमजन से लोकतंत्र की मजबूती में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

गणतंत्र दिवस पर डीएम जे. रीभा व एसपी पलाश बंसल का संदेश: बोले- संविधान से मजबूत होता है लोकतंत्र

जिलाधिकारी जे. रीभा ने अपने संदेश में कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत ने अपना संविधान अंगीकार कर एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में नई पहचान प्राप्त की। यह दिवस हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और अमर शहीदों के त्याग व बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुत्व जैसे मूल्यों पर आधारित है, जो देश की आत्मा हैं। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पालन करें। प्रशासन जनता की सेवा और विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और जनसहयोग से ही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकता है।

गणतंत्र दिवस पर डीएम जे. रीभा व एसपी पलाश बंसल का संदेश: बोले- संविधान से मजबूत होता है लोकतंत्र

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें अनुशासन, कानून के सम्मान और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें, कानून का पालन करें और असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कहा कि जिले का समग्र विकास प्रशासन और नागरिकों की सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने युवाओं से संविधान के मूल्यों को अपनाकर सकारात्मक भूमिका निभाने और राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान किया।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बसपा सुप्रीमो मायावती का बंगाल सरकार पर हमला: कहा- कोलकाता की घटना को धार्मिक रंग दे रही टीएमसी

केन में नहाने गई दो लड़कियां तेज धारा में डूबी : एक बची दूसरी की तलाश

City News Uttar Pradesh

पलटू रामों की भारतीय राजनीति औऱ गोदी मीडिया !

City News Uttar Pradesh

बांदा-चित्रकूट समेत पूरे रूट पर ‘अभेद्य सुरक्षा’: स्टेशनों पर लगेगा ‘ऑटोमेटिक’ ब्रेक सिस्टम

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम अनुराग प्रयास से दूर हो रहा बांदा का सूखाः जलशक्ति निदेशक

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें नेत्र शिविर आयोजनों का रचा इतिहास: हो रही जयकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़