29.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बारिश अब बन गई आफत : नौ लाख हेक्टेयर फसल को खतरे की घंटी !
उत्तर प्रदेश

बारिश अब बन गई आफत : नौ लाख हेक्टेयर फसल को खतरे की घंटी !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पश्चिमी विक्षोभ से शुरू हुई बारिश शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। मंडल के चारों जिलों में 9 लाख हेक्टेयर से अधिक रकबा में बोई गई तिलहन और दलहन की फसलों के लिए खतरे की घंटी है। थोड़ा भी पानी और बरसा तो किसानों को इन फसलों से हाथ धोना पड़ेगा।

बारिश अब बन गई आफत : नौ लाख हेक्टेयर फसल को खतरे की घंटी !
Rain has now become a disaster: nine lakh hectares of crops are alarmed

72 घंटे के अंदर लगभग 46 मिलीमीटर बारिश का औसत दर्ज किया गया। आर्द्रता 85 फीसदी बढ़ने के साथ ही गलन भरी ठंड भी कहर ढा रही है। आम दिनचर्या पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। अधिकतम और न्यूनतम पारे में कोई बड़ा सुधार नहीं हुआ। यह क्रमश: 17 व 16 डिग्री सेल्सियस पर है। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही ठंडी हवाएं लोगों को ठिठुराती रहीं। ट्रेनों और बसों में यात्री गिने-चुने नजर आए। सड़कों और बाजारों में भी भीड़ नदारद है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की और गिरावट आएगी। बारिश के आसार बने रहेंगे।

बारिश अब बन गई आफत : नौ लाख हेक्टेयर फसल को खतरे की घंटी !
Rain has now become a disaster: nine lakh hectares of crops are alarmed

मंडी समिति में किसानों ने धान को पानी से बचाने के तमाम उपाय किए, लेकिन वह नहीं बचा सके। दो दिन की बारिश में किसानों का धान पानी में भीग गया है। उधर, ट्रैक्टर ट्रालियों पर लदे धान के बोरों में अन्ना मवेशी मुंह मारकर क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि जल्द ही धूप न निकली तो भीग चुका धान सुखा नहीं सकेंगे और वह खराब हो जाएगा। उधर, मंडी सचिव प्रदीप रंजन का कहना है कि कई टिनशेड खाली पड़े हैं। किसान उसके नीचे ट्रालियों को खड़ा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसान क्रय केंद्र के पास से धान हटाना नहीं चाहते। हालांकि ट्रालियों को तिरपाल से ढका गया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाजार में धड़ल्‍ले से ब‍िक रहे नकली अंडे: सेहत हो रही है खराब

‘मस्ती का जहर’ बांट रहा चित्रकूट का ‘वी वर्ड वाटर पार्क’: क्लोरीन की ओवरडोज से ‘सड़’ रही त्वचा !

City News Uttar Pradesh Desk

कोविड का कहर : डीएम आनंद नें किया गणेश महोत्सव पर बाखबर …

City News Uttar Pradesh

गांजा की तस्करी में तीन गिरफ्तार: 116 किलोग्राम गांजा हुआ बरामद

स्वास्थ पर प्रकोप : जिला अस्पतालों में दवाओं की खपत हो गई दोगुनी

City News Uttar Pradesh

Banda- ठंड का प्रकोप शबाब पर, बचाव के लिए डीएम नें व्यवस्था कराई तेज।

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़