City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda-डीएम कुशलता के फुल फार्म में, कांप गये अधिकारी औऱ कर्मचारी…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा।डीएम आंनद कुमार सिंह अपनी प्रशासनिक कुशलता के फुल फार्ममें गुरुवार को फुल फार्म में नजर आये। पूरे जिले में सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच का अभियान चलाकर हलचल मचा दी। डीएम, एडीएम, उप जिलाधिकारियों आदि ने आकस्मिक निरीक्षण किए। कुल 22 अधिकारी और 119 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने उनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
डीएम आनंद कुमार सिंह ने संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां 9 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने उनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं। जगह-जगह गुटके की पीक और गंदगी व फाइलों का रखरखाव ठीक न होने पर नाराजगी जताई। सफाई और पत्रावलियों का रखरखाव ठीक करने के निर्देश दिए। एआरटीओ राजेश कुमार वर्मा उपस्थित मिले।
उधर, डीएम के निर्देश पर एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, एसडीएम सदर सुधीर सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुरजीत सिंह व महेंद्र प्रताप ने जिला मुख्यालय के कई कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
उधर, उप जिलाधिकारियों ने अपने क्षेत्रों में तहसील स्तरीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपनी ड्यूटी से 22 अधिकारी और 119 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का अनुपस्थित तिथि का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। अधिकारियों-कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि ड्यूटी पर समय से आएं-जाएं और पूरे समय उपस्थित रहें। वरना सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

( शरद मिश्रा- संपादक )

(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय होगा 48 साल का प्रौढ़: वीपी सिंह से लेकर महानायक तक को दी डिग्री

ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा बोले: सीएम योगी के आशिर्वाद से पाठा में नहीं टूटती शादी

महोबा की मेडिकल कालेज हेतु गोहार : गरीबों की सुनों सरकार

City News Uttar Pradesh

प्रेम सिंह का कमाल : विदेश से यहां खेती सीखने आते हैं “किसान”

City News Uttar Pradesh

यूपी : इलाहाबाद हाईकोर्ट का यूपी सरकार को न‍िर्देश, नाइट कर्फ्यू की जगह पूर्ण लॉक डाउन पर विचार करे यूपी सरकार …

कुंडी खटखटाओ-टीका लगाओ : डीएम अनुराग ने डिंगवाही गांव में दी दस्तक, घटिया पढ़ाई पर स्कूल के पूरे स्टाफ का वेतन रोका

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़