28.1 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
अमन त्रिपाठी हत्याकांड : युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च, सीबीआई जांच की उठाई मांग
उत्तर प्रदेश

अमन त्रिपाठी हत्याकांड : युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च, सीबीआई जांच की उठाई मांग …

 

– कैंडिल जलाकर दी श्रद्धांजलि, पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा नेता के बेटे अमन त्रिपाठी ( 13 वर्षीय ) की हत्या का एक सप्ताह बाद भी खुलासा न होने से पुलिस के प्रति लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को शाम युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर अमन को श्रद्धांजलि दी और सीबीआई जांच की मांग की। प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

अमन त्रिपाठी हत्याकांड : युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च, सीबीआई जांच की उठाई मांग
शहर के बंगालीपुरा निवासी भाजपा सेक्टर संयोजक संजय त्रिपाठी के बेटे अमन का शव 13 अक्टूबर को केन नदी में मिला था। मृतक के माता-पिता आदि दोस्तों द्वारा ही लिवा जाकर हत्या बता रहे हैं। दूसरी तरफ पुलिस डूबने का हादसा बताने पर अड़ी हुई है।

अमन त्रिपाठी हत्याकांड : युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च, सीबीआई जांच की उठाई मांग

मृतक के परिजन जिन दोस्तों पर शक जता रहे हैं वह भी सत्तारूढ़ दल नेताओं के घरानों के हैं। लगातार हो रहे विरोध के बीच पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा ने पुलिस अधीक्षक को नए सिरे से जांच कराने का निर्देश दिया है।

अमन त्रिपाठी हत्याकांड : युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च, सीबीआई जांच की उठाई मांग
मंगलवार की शाम सिविल लाइन पुलिस चौकी के सामने महाराणा प्रताप चौक में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों के विरोध में नारे लगाए। अमन को न्याय और सीबीआई जांच की मांग की। कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि दी।

अमन त्रिपाठी हत्याकांड : युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च, सीबीआई जांच की उठाई मांग

प्रदर्शन में मुख्य रूप से आकाश दीक्षित, सुशील त्रिवेदी, राहुल, नीलम गुप्ता, धीरेंद्र, आरपी तिवारी आदि शामिल रहे। उधर, समाजसेवी और आरटीआई एक्टिविस्ट कुलदीप शुक्ला ने भी अमन हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की है। कहा है कि इस मुद्दे पर पुलिस अपनी छवि खराब रही है।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)
( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आश्चर्य जनक कमाल : “खाद” बन गया “करवा चौथ का चाँद” ! …

City News Uttar Pradesh

बबेरू विधानसभा : दो बार विधायक रहे विशंभर यादव पर सपा ने फिर जताया भरोसा, बबेरू से बनाया प्रत्याशी, 2017 में मिली थी हार

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील बन गये हैं “हीरो जन चौपाल”: जनता में गूंज रहा “वाह भाई वाह”

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में तीन घंटे पहले मिल जाएगी जानकारी, की आ रही है आपदा

City News Uttar Pradesh

व्यापार में ‘दगाबाजी’ : बांदा में 11 लाख 90 हजार की ‘धोखाधड़ी’ पर ‘केस’ हुआ दर्ज

City News Uttar Pradesh

हुजूर नें दिखाई “दरियादिली” : गर्मी में प्यासी जनता होगी “कूल -कूल”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़