26.3 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : महाबली कोरोना, जंगल के राजाओं से भी नहीं डरता कर रहा हत्या ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोरोना जंगल के राजाओ से भी नहीं डरता ! उनपर अपना कहर बरपा कर देश में तहलका मचा दिया है। इटावा लायन सफाई में शेरों पर कोरोना का प्रहार होने के बाद बुंदेलखंड में भी पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में चौकसी बढ़ा दी गई है। कुछ संरक्षित पार्क,सेंचुरी में वन्य प्राणियों में कोरोना का संक्रमण पाए जाने और एक शेर की मौत के बाद बुंदेलखंड के इकलौते अभ्यारण्य पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। कोरोना वायरस के अब जीव जंतुओं को भी अपना शिकार बनाने के मामलों का खुलासा होने के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क के अफसरों में हड़कंप है।

पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन ने भी विशेष सतर्कता बरतते हुए पर्यटकों के आगमन पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इसके अलावा यहां कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। कोरोना संक्रमण अब वन्य जीवों पर भी अटैक कर रहा है। इटावा लायन सफारी पार्क में दो शेर संक्रमित हो चुके हैं। वन्य जीवों में भी संक्रमण की पुष्टि होने पर केंद्र सरकार के वन मंत्रालय में पिछले माह देश के सभी राज्यों के टाइगर रिजर्व व संरक्षित वन क्षेत्रों को गाइडलाइन और एडवाइजरी जारी की है।


बुंदेलखंड के मध्यप्रदेश स्थित पन्ना जिले में स्थित पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में भी कोरोना को लेकर अलर्ट लागू किया गया है। यहां दुर्लभ प्रजातियों के बाघ सहित अन्य जीव-जंतु एवं पशु-पक्षी संरक्षित हैं। केंद्र सरकार के निर्देशाें के बाद यहां लगातार निगरानी की जा रही है। कैमरों से भी मॉनिटरिंग हो रही है। पर्यटकों की एंट्री रोक दी गई है।

वन्य प्राणियों में कोराना वायरस संक्रमण के मद्देनजर वन विभाग ने अपने मैदानी विभागीय अमले को हाई अलर्ट जारी किया है।पन्ना टाइगर रिजर्व में 45 वर्ष उम्र से अधिक के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

पार्क के क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि मैदानी वन कर्मियों को मास्क और सैनिटाइजर दिया जा रहा है। पन्ना टाइगर रिजर्व में कुल 200 कर्मचारियों का स्टाफ है। फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा और असिस्टेंट डायरेक्टर ईश्वर जरांडे हैं। स्टाफ में 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके 65 कर्मियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इससे कम उम्र वाले कर्मियों का वैक्सीनेशन चल रहा है जो फिलहाल पूरा नहीं हो पाया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में उप मुख्य मंत्री केशव मौर्य ने चुनावी सभा में बताया लक्ष्मी आने का रहस्य !

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत करते हैं ‘दिलों पर राज’: राजनीति औऱ समाज सेवा की बनें मिसाल !

City News Uttar Pradesh Desk

जल शक्ति मंत्री रामकेश के कठोर कदम की प्रशंसा : अस्पताल के मरीजों में हर्ष

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें मतदाताओं में भरा जोश : सभायें की और पहुंचे डोर टू डोर

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल सर्दी व शीतलहर की भीषण चपेट में : बच्चों के लिये अभिभावक चिंतित

City News Uttar Pradesh

अतर्रा कस्बे के “अत्रि” नगर में जलभराव की “अति”: टेंडर में भी “ठेंगा”

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़