City News Uttar Pradesh
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का संकेत, नॉन परफॉर्मिंग मंत्री व विधायकों का कटेगा टिकट
राजनीति

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का संकेत, नॉन परफॉर्मिंग मंत्री व विधायकों का कटेगा टिकट …

 

  • ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरों )

आगरा। ताजनगरी आगरा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने ब्रज क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में बड़ा संकेत दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में नड्डा ने संकेत दिया कि नॉन परफॉर्मिंग मंत्री व विधायकों का टिकट कट सकता है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का संकेत, नॉन परफॉर्मिंग मंत्री व विधायकों का कटेगा टिकट
बैठक में जेपी नड्डा ने पदाधिकारियों से कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 बेहद करीब हैं। अब कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में लगें। केंद्र के साथ राज्य सरकार की सभी योजनाओं को उत्तर प्रदेश में जन-जन तक पहुंचाएं। बूथ को मजबूत बनाइए प्रवास की संख्या बढ़ाइए। संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों को शत प्रतिशत धरातल तक उतारना है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए हमें हर समय विचार करना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज में हुए विकास कार्यों को गिनाया।


उन्होंने एसएन मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी फिरोजाबाद और एटा में बन रहे मेडिकल कॉलेज आगरा में प्रस्तावित छत्रपति शिवाजी महाराज का म्यूजियम आदि विषयों को रखा। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ की मजबूती और संगठन के प्रस्तावित कार्यक्रमों को उत्साह के साथ करने के निर्देश दिए। बता दें कि रविवार को होटल ताज विलास में भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गइ है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का संकेत, नॉन परफॉर्मिंग मंत्री व विधायकों का कटेगा टिकट
बैठक को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और संगठन के दूसरे वरिष्ठ पदाधिकारी संबोधित कर रहे हैं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री सात घंटे आगरा में रहकर संगठनात्मक चिंतन कर रहे हैं। पहले सत्र की बैठक पूर्ण हो चुकी है। अब दूसरा सत्र आरंभ हुआ है। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य भी बैठक में शामिल हुए हैं।


– सात मंत्री, 50 एमएलए, पांच एमएलसी मौजूद
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठक के लिए पूरे ब्रजक्षेत्र के 50 विधायक, सात मंत्री और पांच एमएलसी आगरा में डेरा डाले हुए हैं। कुछ विधायकों ने तो शनिवार रात से आना शुरू कर दिया था। मंत्रियों में चौधरी लक्ष्मी नारायाण, श्रीकांत शर्मा, रामनरेश अग्निहोत्री, संदीप सिंह, महेश गुप्ता, चौधरी उदयभान सिंह, डा. जीएस धर्मेश हुए हैं। वहीं एमएलसी में जयपाल सिंह व्यस्त, हरी सिंह ढिल्लो, धर्मवीर प्रजापति, मानवेंद्र सिंह, जयवीर सिंह बैठक में सम्मिलित हुए हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में सांसद कृष्णा को ‘अपनों’ का ही झटका ? पटेल वोट बैंक तिलमिलाया, बिरादरी के नाम पर वोटजीत के बाद ‘गेट आउट’ !

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी चुनाव 2022: बांदा जेल में बंद डॉन मुख्तार अंसारी ने खरीदा नामांकन पत्र, मऊ सदर से सुभासपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022: करहल में बेटे अखिलेश के लिए मुलायम सिंह ने मांगे वोट, कहा- मेरा मान रखना, अखिलेश को भारी मतों से जिताना

City News Uttar Pradesh

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कसा तंज: बोले- भाजपा करती है विनाश और विध्वंस की राजनीति, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का धंसना भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष प्रमाण

बांदा सदर: सपा ‘टिकट’ की ‘रेस’ में ‘भारी’ हैं ओम नारायण विदित, निष्ठा बनी ‘सबसे बड़ा हथियार’

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : पीएम की रैली में लोगों को लाने के लिए लगाई जाएंगी 1600 बसें, डीएम ने दिया आदेश, सिंचाई विभाग देगा पैसा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़