City News Uttar Pradesh
बांदा में अफसरों की मोहरबानी, पेट्रोल पंपों पर हो रही जमकर मनमानी !
उत्तर प्रदेश

बांदा में अफसरों की मोहरबानी, पेट्रोल पंपों पर हो रही जमकर मनमानी !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर के पेट्रोल पंपों की स्थिति बदतर है। अधिकांश पंपों पर आने वाले ग्राहकों को तय मानक के अनुसार सुविधाएं नहीं मिलती हैं। न तो ग्राहक को पेट्रोल की गुणवत्ता जांचने के लिए टेस्टिंग पेपर दिया जाता है और न पहियों में हवा भरवाने की सुविधा है। इतना ही नहीं, कई जगह शौचालय नहीं हैं। जहां हैं भी तो वहां की हालात नारकीय है।

बांदा में अफसरों की मोहरबानी, पेट्रोल पंपों पर हो रही जमकर मनमानी !

शहर के आठ पेट्रोल पंपों पर पड़ताल की तो चार पेट्रोल पंपों पर यह हकीकत सामने आई। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि देहात और दूरस्थ क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर हालात क्या होंगे। हालांकि, अफसरों की नजर में सब कुछ ठीक है। पंपों पर मिलने वाली सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए शहर में जिम्मेदार अफसरों की तैनाती है। अधिकारी समय-समय पर इनकी जांच करने का दावा तो करते हैं मगर शहर के पेट्रोल पंपों के हालात बदतर हैं।

बांदा में अफसरों की मोहरबानी, पेट्रोल पंपों पर हो रही जमकर मनमानी !

केवटरा, हनुमान गढ़ी चौराहा,मंडी समिति गल्ला मंडी के सामने,नरैनी रोड पर पेट्रोल पंपों पर पड़ताल के दौरान न हवा भरने की सुविधा मिली और न ही शौचालय। इसकी वजह से ग्राहकों को काफी दिक्कत होती है। एक पंप के ने पेट्रोल की गुणवत्ता जांच का पेपर मांगने पर कहा कि ऐसी कोई सुविधा पंप पर नहीं है। पहिए में हवा भरने की बात कही गई तो जवाब मिला कि मशीन खराब है। ऐसे में क्या कहा जाये जिम्मेदार अधिकारी खामोश क्यों हैं ? यह चिंतनीय है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गेहूं खरीद में सरकारी क्रय केंद्रों को बाजार नें पटका : सन्नाटे नें बढ़ाई चिंता !

विधायक प्रकाश नें सड़क एंव चिकित्सा व्यवस्था का विधानसभा में उठाया मामला

City News Uttar Pradesh

भाजपा सरकार में प्रदेश में सूदखोरों का आतंक: किसानों का जिक्र कर बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

City News Uttar Pradesh

बड़ी खबर : समाजवादी पार्टी में टिकट लेने की लगी होड़, 354 सीटों के लिए 4452 लोगों ने किया आवेदन …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश के यहां पीएम आवास योजना शिविर : सात सौ लोगों नें किये आवेदन

बुंदेलखंड के बांधों की कोख हुई खाली : बरखा रानी का इंतजार, जल्दी बरसे मूसलाधार

ब्रेकिंग न्यूज़