28.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
राजनीति : शिवपाल सिंह यादव का बड़ा ऐलान- नगरीय निकाय चुनाव में किसी भी दल से नहीं करेंगे समझौता, बोले- पिछले अनुभवों से लिया है सबक
उत्तर प्रदेश

राजनीति : शिवपाल सिंह यादव का बड़ा ऐलान- नगरीय निकाय चुनाव में किसी भी दल से नहीं करेंगे समझौता, बोले- पिछले अनुभवों से लिया है सबक

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Pragatisheel Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पूर्व के अनुभवों से सबक लेते हुए नगरीय निकाय चुनाव (UP Municipal Election) पार्टी अपने दम पर लड़ेगी। इसमें किसी भी दल से समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रगतिशील समाजवाद और समावेशी राष्ट्रवाद के सिद्धांत के साथ आगे बढ़ेगी। राम के नाम पर विभाजन व नफरत की राजनीति की इजाजत किसी को नहीं है।

राजनीति : शिवपाल सिंह यादव का बड़ा ऐलान- नगरीय निकाय चुनाव में किसी भी दल से नहीं करेंगे समझौता, बोले- पिछले अनुभवों से लिया है सबक
Politics: Shivpal Singh Yadav’s big announcement – will not compromise with any party in urban body elections, said – lessons have been learned from past experiences

प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादन ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कहा कि हम जातीय व आर्थिक जनगणना की सिफारिश करते हैं। उन्होंने कहा कि जो आर्थिक नीतियां बनें वे पारदर्शी व प्रभावशाली होनी चाहिए। इस दौरान प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश वर्मा ने सामाजिक आर्थिक प्रस्ताव पेश किया। इस पर प्रदेश कार्यकारिणी ने नौकरशाही को जवाबदेह, पारदर्शी व जनोन्मुखी बनाने की मांग की। कार्यकारिणी ने लोकसभा चुनाव में गठबंधन पर निर्णय का अधिकार राष्ट्रीय अध्यक्ष को दे दिया है।


प्रदेश अध्यक्ष आदित्य यादव ने भी जातीय व आर्थिक जनगणना कराने के प्रस्ताव का समर्थन किया। उन्होंने प्रदेश में प्रतिव्यक्ति आय में पिछड़ापन, आर्थिक असंतुलन व बढ़ते कर्ज के लेकर चिंता जताई। कहा देश की प्रति व्यक्ति आय 1.49 लाख रुपये है जबकि प्रदेश में आय 81,398 रुपये है। प्रदेश प्रति व्यक्ति आय के मामले में देश में 32वें स्थान पर है।

 

 

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीआईजी ने किया औचक निरीक्षण: टाॅपटेन अपराधियों पर करें कड़ी कार्यवाही के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

दहेज में सफारी गाड़ी न मिलने पर इंजीनियर ने की दूसरी शादी, पत्नी ने आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने का लगाया आरोप …

City News Uttar Pradesh

बांदा में मानसूनी सीजन बना यमदूत : लील डाली 126 जानें, हुआ खुलासा

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने बताया की कताई मिल में लगेगा नया उद्योग: सरकार ने कर दी पहल

City News Uttar Pradesh

पंचायत राज विभाग में खेल: सफाई कर्मियों की ड्यूटी अफसरों के घर, भ्रष्टाचार की खुली पोल !

City News Uttar Pradesh

बांदा में मिलावट खोरी चरम पर: खाद्य सुरक्षा विभाग क्यों रहता है खामोश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़