City News Uttar Pradesh
निजी भूमि के पट्टे में चल रहा ओवरलोडिंग का खेल : बालू भरे कई वाहनों को सीओ ने किया सीज
उत्तर प्रदेश

निजी भूमि के पट्टे में चल रहा ओवरलोडिंग का खेल : बालू भरे कई वाहनों को सीओ ने किया सीज

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बीते दो सप्ताह पहले बरसडा मानपुर में निजी भूमि पर बालू खनन पट्टा होने के बाद बालू की निकासी का कार्य शुरू हो गया।खनन की शुरुआत होते ही शुरुआत से ही गाड़ियों में लगातार अवैध ओवरलोड बालू भरे वाहन खदान से निकाले जाने का क्रम शुरू हो गया। जिस पर करतल चैकी इंचार्ज व टीम की मौजूदगी में खदान से निकलने वाले ओवर लोड बालू भरे वाहनो के खिलाफ कार्यवाही की गई।

निजी भूमि के पट्टे में चल रहा ओवरलोडिंग का खेल : बालू भरे कई वाहनों को सीओ ने किया सीज
The game of overloading going on in the lease of private land: CO seized many sand filled vehicles

इस दौरान तीन ओवरलोड बालू भरे वाहनो को पकड़े जाने का कार्य किया गया। इसी प्रकार से कालिंजर थाना पुलिस ने सड़क मार्ग से निकल रहे दो ओवरलोड बालू भरे वाहनो को पकड़े जाने का कार्य किया गया।अवैध तरीके से बस माफियाओ के द्वारा गोरखधंधे के तहत राजस्व को चूना लगाया जा रहा था स इसके अलावा प्रवर्तन दल की टीम ने कस्बे में तीन बसों को पकड़ कर जुर्बाना किया।


नरैनी क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम व प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम के द्वारा बड़ी कार्रवाई प्रकाश में लायी गयी।थांना कालीजर व करतल चैकी पुलिस टीम के द्वारा बालू से भरे पांच वाहनो को पकड़े जाने का कार्य किया गया। करतल पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए बालू भरे वाहनो को कोतवाली के बाहर खड़ा करवा दिया गया।इसी प्रकार दो बालू भरे वाहनो को कालिंजर पुलिस ने थाना परिसर के बाहर वाहनो को खड़ा करवा दिया।

निजी भूमि के पट्टे में चल रहा ओवरलोडिंग का खेल : बालू भरे कई वाहनों को सीओ ने किया सीज
The game of overloading going on in the lease of private land: CO seized many sand filled vehicles

बता दे बरसंडा मानपुर में लगातार बालू वाहनो में ओवर लोड बालू भरने का कार्य किया जा रहा हैं।वही इसी दौरान एआरटीओ एके मिश्रा ने तीन अवैध प्राइवेट बसों को पकड़ लिया। जिनके खिलाफ 3 लाख50हजार की राजस्व की वसूली की गई। जहां नरैनी के नजदीक से तीन बसों मे एक करतल व एक कालिंजर के नजदीक से बिना रजिस्ट्रेशन पंजीकरण के लगातार सड़कों में दौड़ रही थी। इस दौरान एआरटीओ द्वारा बसों की जांच-पड़ताल की गई।जिनके कागजात सही नही मिले।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुन्देलखण्ड में जलवायु के अनुरूप फसलों का करें चुनाव : कुलपति

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस का स्वतंत्रता दिवस समारोह: बलिदानियों को किया नमन

ऑपरेशन त्रिनेत्र’ का कमाल: अतर्रा पुलिस ने 14 घंटे में सुलझाई ‘चोरी’ की गुत्थी

City News Uttar Pradesh Desk

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें विद्यालय के वार्षिकोत्सव में शिक्षण व्यवस्था को सराहा

सीएम योगी बनायेंगे पृथक बुंदेलखंड राज्य ? शुरू कर दी अप्रत्यक्ष पहल !

City News Uttar Pradesh

सिंचाई विभाग के जेई ने की खुदकुशी: पिता ने बताई आत्महत्या की वजह

ब्रेकिंग न्यूज़