29 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
प्यार की "अनूठी दास्तां" : प्रेमी युगल नें दुनिया छोड़ी, रेल से कटकर दे दी "जान"
उत्तर प्रदेश

प्यार की “अनूठी दास्तां” : प्रेमी युगल नें दुनिया छोड़ी, रेल से कटकर दे दी “जान”

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “छोडेंगे न हम तेरा साथ वो साथी मरते दम तक” जी हां यह सच्चाई को उकेरती खबर है। प्यार परवान नहीं चढ़ा तो प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर बेदर्द जमाने को अलविदा कह दिया दोनों के कटे शव रेलवे ट्रैक पर मिले हैं। पुलिस ने शिनाख्त के बाद सूचना दी। युवक और युवती पड़ोसी थे। पिछले तीन साल से “प्रेम प्रसंग” की बात चर्चा में है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्यार की "अनूठी दास्तां" : प्रेमी युगल नें दुनिया छोड़ी, रेल से कटकर दे दी "जान"
Love’s “unique tales”: The loving couple left the world, cut off the train and gave “life”

अतर्रा थाना के ग्राम नगनेधी के पास से रेलवे लाइन मानिकपुर रेलखंड के पोल 1341 के पास शनिवार सुबह लखनऊ जा रही चित्रकूट एक्सप्रेस के चालक ने युवक व युवती के कटे शव देख खुरहंड रेलवे स्टेशन में जानकारी दी। पुलिस ने दोनों की पहचान गिरवां कस्बे के ग्राम रहूसत निवासी राममिलन यादव के 22 वर्षीय पुत्र अशोक और पड़ोस में ही रहने वाली 18 वर्षीय युवती के रूप में की। पुलिस को युवती के चाचा ने बताया कि दोनों के बीच तीन वर्षों से प्रेमप्रसंग था।


जानकारी के बाद दोनों परिवारों के बीच मारपीट औऱ मामला थाने तक पहुंचा था। विवाद बढ़ने पर प्रेमी युवक नौकरी की तलाश में दिल्ली चला गया। सात माह पूर्व वह वापस गांव आया था। दोनों के बीच चोरी-छिपे मिलना शुरू था। घरवालों ने युवती की शादी छतरपुर मध्य प्रदेश के एक गांव में तय कर दी थी। प्रेमी युगल मानसिक तनाव में थे। शुक्रवार की रात दोनों चुपके से घर से कहीं निकल गए थे। इसके बाद शव सुबह रेल पटरी पर पड़े होने की जानकारी हुई। थाना निरीक्षक अनूप कुमार दुबे ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक व युवती के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिकाध्यक्ष मालती का ‘प्रेरक संदेश’ : खेलों से पैदा होता है ‘आत्मविश्वास’

City News Uttar Pradesh

विधायक हो प्रकाश जैसा तो ‘विकास’ खुद आता है ‘द्वार’: बांदा सदर को मिली 986 करोड़ की ‘सड़कों’ की सौगात

City News Uttar Pradesh Desk

निगरानी समिति की बैठक : लापरवाही पर राज्य मंत्री और विधायक हुये खफा !

City News Uttar Pradesh

डीएम नें किया जिला अस्पताल का निरीक्षण: वास्तविकता से कर दी गई अनभिज्ञ

महिला से दुष्कर्म के आरोपी को “दस साल” का कारावास : 16 हजार रुपये का जुर्माना

City News Uttar Pradesh

हत्या का खुलासा : प्रेमिका ने भाई के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर की गला रेतकर की थी हत्या, भाई-बहन सहित तीन गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़