24.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
राजस्थानी कला के करतब से चमकेगी बुंदेली साडी़यां
उत्तर प्रदेश

राजस्थानी कला के करतब से चमकेगी बुंदेली साडी़यां …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ग्रामीण महिलाओं को वस्त्रों की रंगाई का प्रशिक्षण कनवारा गांव में दिया गया। यह कला राजस्थान की प्रसिद्ध कलाओं में से एक है। इसमें कपड़ों पर कई प्रकार के पैटर्न बनाने के लिए कपड़े को धागे से विभिन्न विधियों द्वारा बांधकर रंगा जाता है।

राजस्थानी कला के करतब से चमकेगी बुंदेली साडी़यां
इससे आकर्षक साडिय़ां, दुप्पटे, चादर, कुशन कवर, मेज पोश, सूट, शर्ट इत्यादि बनाए जाते हैं। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय द्वारा संचालित किसान प्रगति योजना व गृह विज्ञान महाविद्यालय में संचालित महिला अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यशाला में बंधेज द्वारा वस्त्रों की परिसज्जा का आयोजन किया गया।


कार्यशाला में 45 महिलाओं और किशोरियों ने प्रतिभाग किया। किसान प्रगति योजना अध्यक्ष डॉ. दीप्ति भार्गव, सहायक प्राध्यापक डॉ. दीक्षा गौतम ने बॉधनी कला पर प्रशिक्षण दिया। किसान प्रगति योजना कुलपति डॉ. यूएस गौतम के मार्गदर्शन में चलाई जा रही है।


इसका उद्देश्य गांवों का विकास, कृषि एवं कृषिगत उद्यमों का विकास तथा महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के साथ आर्थिक स्वावलंबन है। कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष किसानों को गाजरघास प्रबंधन की जानकारी भी दी गई।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सरकार की रहम दिली : अब हर गाय की खुराक पर खर्च होंगे पचास रुपये

City News Uttar Pradesh

News : बेटियां मानवता को ईश्वर का सर्वश्रेष्ठ उपहार – इं. प्रणव…

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें पालिका अध्यक्ष मोहन के आरोपों पर किया तार्किक पलट वार

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ पर प्रकोप : जिला अस्पतालों में दवाओं की खपत हो गई दोगुनी

City News Uttar Pradesh

‘गोल्ड कॉइन’ के नाम पर ‘ठगी का कारोबार’: 3 लाख नगद सहित ‘मास्टरमाइंड’ गिरफ्तार!

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा जेल का निरीक्षण कर मुख्तार अंसारी से मिले डीआईजी, परिवार ने बताया था माफिया की जान को खतरा …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़