27.9 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी मॉडल का असर : ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति से काबू में आया कोरोना, लगातार बढ़त पर रिकवरी रेट, 24 घंटे में 3981 नए संक्रमित …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्रिपल टी (टेस्ट, ट्रेस और ट्रीट) मॉडल के साथ ही मंडल व जिलों के स्थलीय निरीक्षण का व्यापक प्रभाव पड़ा है। एक मई से प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के कारण ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का रिकवरी रेट अब 94.30 प्रतिशत पर आ गया है। बीते 23 घंटे में 3981 नए संक्रमित मिले हैं जबकि तीन लाख 17684 सैंपल का टेस्ट किया गया।


राज्य में कोरोना के सक्रिय केस लगातार कम हो रहे हैं। 30 अप्रैल को प्रदेश में सबसे ज्यादा 3,10,783 संक्रमित थे जो अब घटकर 76,703 संक्रमित रह गए हैं। यानी सक्रिय केस 75 प्रतिशत कम हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 157 संक्रमितों की मौत हुई और अब तक कुल 19,362 लोगों की जान यह खतरनाक वायरस ले चुका है। अब तक कुल 17 लाख से अधिक लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग की जा चुकी है।


उत्तर प्रदेश ने देश में एक दिन में सर्वाधिक टेस्टिंग (3,26399 लाख) का रिकॉर्ड बनाया है। इस टेस्ट की बढ़ती संख्या के बावजूद प्रदेश सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की गई है। प्रदेश में अब 75 में से 49 ऐसे जिले हैं जहां पर एक्टिव केस संख्या घटकर हजार से नीचे आ गयी है। बीस जिले ऐसे हैं जहां पर सक्रिय केस 500 से भी कम है। सूबे की राजधानी लखनऊ में जहां 24 घंटे में छह हजार से नए मामले आते थे, अब एक्टिव केस की संख्या 5458 है।


अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 3,981 मामले सामने आए और 11,918 लोग डिस्चार्ज हुए। अब 76,703 सक्रिय मामले हैं। 24 घंटे में 157 लोगों की मृत्यु हुई। अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि हर अस्पताल में मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। अब हमारे कई अस्पतालों और रिफिलिंग सेंटर के पास बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है। भविष्य में ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए 450 से अधिक प्लांट प्रदेश में लगाए जा रहे हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा पालिका बोर्ड बैठक : नगर के विकास एवं आय को गति देने के प्रस्ताव हुये पास

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश रिटेलर संघ की गोष्ठी में बोले: सरकार व्यापारियों, किसानों की चिंतक

City News Uttar Pradesh

जुएं की लत बनी मौत का सबब : मचा परिवार में कोहराम

City News Uttar Pradesh

बालू के दलदल में फंसी सांसद कृष्णा पटेल ? पार्टी के अंदर से ही ‘खनन बम, नहीं थम रहा विरोध !

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम अनुराग का हुए नाराज : फरियादी की शिकायत पर एक्सईएन को लगाई कड़ी फटकार, निस्तारित किए पांच मामले

“मुस्कान अभियान” के तहत 18 लाख के 72 मोबाइल फोन बरामद,जनता में खुशी की लहर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़