27.7 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- डीएम की कृपा किस पर बरसेगी, पांच ब्लाक कर रहे इंतजार।

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म हो जाने के बाद जिले में यह पेंच फंसता नजर आ रहा है कि पांच ब्लाकों की ग्राम पंचायतों का प्रभार कौन संभालेगा? इन ब्लाकों में एडीओ (पंचायत) के पद खाली हैं। अब समस्या का निदान डीएम आनन्द कुमार के ही वश में है क्योकिं उनकी कृपा जिस पर बरसेगी वहीं इन ब्लाकों में प्रशासक बन पायेगा। औऱ यह तो विदित ही है डीएम आनन्द सिंह की कृपा उसी अधिकारी पर बरसेगी जो कर्तव्यनिष्ठ होगा।शासन ने गाइड लाइन जारी की है कि एडीओ से नीचे स्तर के किसी कर्मचारी को ग्राम पंचायत की कमान नहीं दी जाए। जिले में सिर्फ तीन विकास खंडों में ही एडीओ (पंचायत) तैनात हैं।
ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद नए पंचायत प्रतिनिधियों का निर्वाचन न होने तक गांवों में चल रहे विकास कार्य व अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रशासक की तैनाती की जानी है। चुनाव में अभी कई माह बाकी हैं। इस अवधि में ग्राम पंचायतों के सामान्य कार्यों के अलावा शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन नियुक्त किए गए प्रशासक के हाथ रहेगा।


जिले में आठ विकास खंड (ब्लाक) हैं। इनमें सिर्फ तीन ब्लाकों बबेरू, तिंदवारी और जसपुरा में ही स्थायी रूप से एडीओ (पंचायत) तैनात हैं। शेष पांच ब्लाकों महुआ, बड़ोखर खुर्द, नरैनी, बिसंडा और कमासिन में एडीओ की नियुक्ति न होने से यहां ग्राम पंचायत सचिव को इस पद का अतिरिक्त कार्यभार दे रखा है। वे प्रभारी एडीओ के रूप में काम कर रहे हैं। इनका मूल पद एडीओ से नीचे स्तर का है। उधर, इस बारे में अपर डीपीआरओ रमेशचंद्र गुप्ता ने बताया कि शासन ने यह भी विकल्प दिया है कि एडीओ (पंचायत) से ऊपर के अधिकारी को ग्राम पंचायत का प्रशासक बनाया जा सकता है। बताया कि इसका निर्णय डीएम लेंगे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बहू नें गजब ढाया : जेवरात लेकर प्रेमी के साथ हुई फरार, ससुर ने दर्ज कराई एफआईआर

City News Uttar Pradesh

गौ-तस्करी करने वाले दो अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रक में लदे गौवंशो को किया गया बरामद

आयुक्त दिनेश कुमार सिंह पहुचे गांव, ग्रामीणों का जाना हाल …

अवैध प्लाटिंग पर विकास प्राधिकरण का गरजा बुलडोजर : अभियान होगा तेज !

हादसा: घर के बाहर सो रहे अधेड़ को मैजिक नें कुचलकर पहुंचाया यमलोक, दो गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

प्रवीण सिंह ने बुंदेलखंड की ‘राजनीति’ में गढ़ा नया अध्याय: संघ की पृष्ठभूमि से निकला युवा चेहरा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़