27.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
छोटे अस्पतालों पर भी लागू होंगे सख्त नियम: डॉक्टर और स्टाफ की जानकारी डिस्प्ले बोर्ड पर देना होगा अनिवार्य
उत्तर प्रदेश

छोटे अस्पतालों पर भी लागू होंगे सख्त नियम: डॉक्टर और स्टाफ की जानकारी डिस्प्ले बोर्ड पर देना होगा अनिवार्य

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब 50 से कम बेड वाले अस्पतालों को भी क्लीनिकल स्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत संचालित किया जाएगा। इन अस्पतालों को पंजीकरण कराने के साथ-साथ डॉक्टर और अन्य स्टाफ की जानकारी सार्वजनिक करनी होगी। साथ ही सुरक्षा और कचरा प्रबंधन जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं भी करनी होंगी।

छोटे अस्पतालों पर भी लागू होंगे सख्त नियम: डॉक्टर और स्टाफ की जानकारी डिस्प्ले बोर्ड पर देना होगा अनिवार्य

प्रदेश में अब तक केवल 50 या उससे अधिक बेड वाले अस्पतालों पर क्लीनिकल स्टैब्लिशमेंट एक्ट लागू था। नए आदेश के तहत 50 से कम बेड वाले अस्पतालों को भी इस एक्ट के सभी प्रावधानों का पालन करना होगा। अस्पताल के बाहर 15 फीट का डिस्प्ले बोर्ड लगाना होगा। इसमें पंजीकरण नंबर, संचालक का नाम, कार्यरत डॉक्टर और स्टाफ नर्स के नाम व पंजीयन नंबर, बेड की संख्या, और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। बोर्ड का बैकग्राउंड पीला और अक्षर काले रंग में हिंदी में होने चाहिए।

छोटे अस्पतालों पर भी लागू होंगे सख्त नियम: डॉक्टर और स्टाफ की जानकारी डिस्प्ले बोर्ड पर देना होगा अनिवार्य

अस्पतालों को कचरा प्रबंधन की विशेष व्यवस्था करनी होगी। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक और सेफ्टी ऑडिट भी कराना अनिवार्य होगा। स्वास्थ्य विभाग के सचिव रंजन कुमार ने मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 50 से कम बेड वाले सभी अस्पतालों का पंजीकरण क्लीनिकल स्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत कराया जाए। आदेश के अनुसार, पंजीकरण न कराने वाले अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में अफसरों की मोहरबानी, पेट्रोल पंपों पर हो रही जमकर मनमानी !

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में गुम हो चुके “इसुरी के फाग” होली में हो उठते हैं “जीवंत” !

देश के टॉप-4 राज्यों में शामिल हुआ योगी का यूपी: 75 लाख परिवारों तक पहुंचाया पानी, ई-बुक का हुआ विमोचन

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू नें दिया आश्वासन : दुर्गा महोत्सव हेतु पालिका दायित्वों के प्रति एलर्ट

City News Uttar Pradesh

बीयू से संबद्ध कॉलेजों के यूजी-पीजी में दाखिले अब 10 तक

पुलिस का चेकिंग अभियान : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद की सीमाओं में टीमें कर रहीं वाहनों की सघन जांच

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़