26.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम जे. रीभा का 'ढिलाई और लापरवाही' पर कड़ा तेवर: अधिकारियों को 'जमकर फटकार'
उत्तर प्रदेश

डीएम जे. रीभा का ‘ढिलाई और लापरवाही’ पर कड़ा तेवर: अधिकारियों को ‘जमकर फटकार’

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के आकांक्षी विकासखंडों में हो रही ठोस लापरवाही और काम में कमी ने ‘जनता की उम्मीदों’ को जला दिया है। डीएम जे. रीभा ने ‘विकास के नाम पर दफ्तरों में चल रही सौतनाशाही, अधिकारियों की उदासीनता और योजनाओं की धीमी प्रगति’ को लेकर हर जिम्मेदार अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई है। “काम नहीं किया तो रजिस्ट्रेशन निरस्त कर देंगे, रिश्वतखोरी नहीं बर्दाश्त करेंगे,” डीएम की इस चेतावनी से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

डीएम जे. रीभा का 'ढिलाई और लापरवाही' पर कड़ा तेवर: अधिकारियों को 'जमकर फटकार'

डीएम ने चिकित्सा विभाग को सीधे निशाने पर रखा। कहा कि मातृत्व स्वास्थ्य और संस्थागत प्रसव में भारी कमी आ रही है। प्राइवेट अस्पतालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा, “अगर कोई निजी अस्पताल प्रसव की सूचना नहीं देगा, तो उसका लाइसेंस वापस लिया जाएगा।” ‘हर घर नल जल योजना’ में हो रही गड़बड़ी और विकासखंड कमासिन में योजना के धीमे काम पर डीएम ने प्रशासन को जमकर फटकार लगाई।

डीएम जे. रीभा का 'ढिलाई और लापरवाही' पर कड़ा तेवर: अधिकारियों को 'जमकर फटकार'

ग्रामीण इलाकों की खराब इंटरनेट सेवा पर डीएम ने बीएसएनएल अधिकारियों को चेताया कि यदि नेटवर्क सुधार में जल्द कदम नहीं उठाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भूजल स्तर गिर रहा है और प्रशासन फिर भी उदासीन है। डीएम ने कहा, “जल संकट के बीच जिम्मेदारों की यह लापरवाही अपराध” के बराबर है।

डीएम जे. रीभा का 'ढिलाई और लापरवाही' पर कड़ा तेवर: अधिकारियों को 'जमकर फटकार'

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजनाओं में धीमी प्रगति और भ्रष्टाचार की अफवाहों पर डीएम ने अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया कि योजना का लाभ हर गरीब परिवार तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचे। युवाओं के लिए कौशल विकास योजनाओं में तेजी लाने का दबाव। बिसंडा क्षेत्र में रिवॉल्विंग फंड की रकम बढ़ाने को लेकर भी डीएम ने जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Coronavirus Update : यूपी में कुछ कम होता दिखा कोरोना संक्रमण,  24 घंटे में 21,331 नए केस, 278 लोगों की मौत …

किसानों का नहीं जगा रुझान : नहीं होगी “कठिया गेहूं” की “बहार” !

City News Uttar Pradesh

शिक्षा के यज्ञ में बांदा ने चढ़ाई आहुति: मेधावी बच्चों को मिला सम्मान, प्रधान हुए गौरवान्वित

जीएसटी में कटौती से भाजपा एवं व्यापारियों में बल्ले बल्ले: सपा नें कहा चुनावी तड़का

City News Uttar Pradesh

होलिका दाह संस्कार 142 स्थानों पर बिखेरेंगी ज्वाला, फिर बरसेगा रंग

Banda : पूर्व सैनिक दिखायेगें बहादुरी, अब अवैध खनन …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़