
- विनोद मिश्रा
बांदा। मंडल में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए शासन ने 55.88 करोड़ की लागत से बांदा नरैनी रोड पर 20 हजार लीटर क्षमता का आधुनिक दुग्ध प्लांट लगाए जाने के लिए हरी झंडी दे दी है। वर्ष 2026 तक इसे तैयार कर दिया जाना है।

इसमें चारों जनपदों चित्रकूट, बांदा, महोबा व हमीरपुर की कुल 800 दुग्ध समितियां (गांव) जोड़े जाएंगे. इससे 50 हजार से अधिक किसानों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

जिले में वर्ष 2011 में श्वेत क्रांति कार्यक्रम के तहत दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति लि. की स्थापना की गई थी। मंडल में 800 व जिले के सातों ब्लॉकों में कुल 178 समितियां इससे जुड़ी थीं। प्रतिदिन करीब पांच हजार लीटर दूध का उत्पादन होता था।

धीरे-धीरे गांव में दूध मुहैया कराने व उत्पादों को दूध का भुगतान किए जाने में लापरवाही बरतने से समितियों की संख्या कम होती चली गई। जिले की करीब 132 समितियां ठप हो गईं। मौजूदा समय में मात्र 36 समितियों से प्रतिदिन 900 सदस्यों का करीब 770 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। यही हाल मंडल के अन्य जनपदों का भी है।

चित्रकूट मंडल के चारों जिलों में ठप पड़ी समितियों को सक्रिय कर हर वर्ष 20 से 30 हजार लीटर दूध का उत्पादन किया जाएगा। इस डेरी प्लांट से चारों जनपदों चित्रकूट, बांदा, महोबा व हमीरपुर के 800 गांव या दुग्ध समितियां जोड़ी जाएंगी।

उप दुग्ध अधिकारी रामशरन ने बताया कि मंडल स्तर पर कहीं भी डेयरी प्लांट नहीं है।इसे देखते हुए शासन ने मंडल में एक दूध डेयरी प्लांट लगाए जाने की हरी झंडी दे दी है। इस डेयरी प्लांट के लगने से करीब 50-60 हजार लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
