- विनोद मिश्रा
बांदा। विधानसभा चुनाव में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराने को जिला निर्वान अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर निरीक्षण किया। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन पर जोर दिया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पटेल एवं पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने तिंदवारी विधान सभा के प्राथमिक पाठशाला पपरेंदा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पलरा, प्राथमिक विद्यालय पुरानी तिदंवारी, प्राथमिक विद्यालय हरदौली, जेपी शर्मा इण्टर कालेज बबेरू, आदर्श इण्टर कालेज बिसण्डा, उच्च प्राथमिक विद्यालय बघेलाबारी,

पूर्व प्राथमिक विद्यालय कटरा कालिंजर, प्राथमिक विद्यालय पनगरा, राजकुमार इण्टर कालेज नरैनी, उच्च प्राथमिक विद्यालय जमवारा, जवाहर लाल इण्टर कालेज गिरवां, प्राथमिक विद्यालय अलीगंज शहर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अलीगंज समेत तमाम विद्यालयों में बने बूथों का लगातार निरीक्षण किया गया।

साथ ही कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन पूर्णतः कराया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पटेल ने ग्राम स्तरीय कर्मचारियों से अपील किया कि वे अधिक से अधिक मतदान कराने में अपना सहयोग प्रदान करें।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
