27.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का आमरण अनशन हुआ शुरू, कालेज प्रशासन पर हठधर्मिता का लगाया आरोप
उत्तर प्रदेश

फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का आमरण अनशन हुआ शुरू, कालेज प्रशासन पर हठधर्मिता का लगाया आरोप

  • विनोद मिश्रा

बांदा। फीस वृद्धि को वापस किए जाने की मांग को लेकर दो दिनों से क्रमिक अनशन में बैठे छात्रों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया। कालेज प्रशासन पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए कहा कि बढ़ी फीस वापसी न होने तक अनशन जारी रहेगा।


अतर्रा पीजी कालेज में स्ववित्तपोषित विषयों समेत सभी विषयों के प्रवेश पुस्तिका पर बढ़ी फीस का विवाद गहराता चला जा रहा है। कालेज प्रशासन बढ़ी हुई फीस वापस लेने को तैयार नही है। दूसरी ओर छात्र फीस वापसी न होने पर आमरण अनशन का रुख अपना लिया है। बीते दो दिन तक चले क्रमिक अनशन के दौरान छात्रों की मांगे पूरी न होने पर बुधवार को फिर प्राचार्य से वार्ता की, लेकिन समाधान न निकलने पर छात्र नेता नीरज द्विवेदी के नेतृत्व में विकास दीक्षित, अविनाश वर्मा प्राचार्य कक्ष के बाहर आमरण अनशन शुरू कर दिया।

फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों का आमरण अनशन हुआ शुरू,  कालेज प्रशासन पर हठधर्मिता का लगाया आरोप
Students’ fast unto death started in protest against fee hike, accusing college administration of dogma

पं. जेएन डिग्री कालेज के पूर्व छात्र नेता लव सिन्हा व अतर्रा डिग्री कालेज के छात्रनेता अर्जुन गुप्ता व राजेश गुप्ता समर्थन दिया। नीरज द्विवेदी का कहना है कि कालेज प्रशासन छात्रों के हितों को नजरअंदाज कर अड़ियल रवैया अपनाए हुए है। बुंदेलखंड क्षेत्र में अभिभावक आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और कालेज प्रशासन लगातार फीस वृद्धि करता जा रहा है। जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्र शिक्षा से वंचित हो जाएगा। कालेज प्रशासन जब तक बढ़ी फीस वापस नहीं लेता है, तब तक आरपार की लड़ाई जारी रहेगी। प्राचार्य प्रो.आरके दुबे ने बताया कि छात्रों की मांग को प्रबंध समिति द्वारा निर्णय लेने की बात बताई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नदी किनारे मिला युवक का शव: शरीर पर चोट के निशान, नहीं हो सकी है शिनाख्त

मौत का ‘मिस्ट्री ज़ोन’ बना शराब ठेका: युवक का शव मिलने से गहराया रहस्य, उठे सवाल?

City News Uttar Pradesh Desk

देवरिया नरसंहार : सीएम योगी का बड़ा एक्शन, एसडीएम-तहसीलदार समेत 15 अफसर सस्पेंड, बोले- कोई भी दोषी बचेगा नहीं

City News Uttar Pradesh

450 करोड़ रुपयों से होगा चित्रकूट समेत चार डिफेंस कारीडोर का विकास

City News Uttar Pradesh

नैनो से ‘नजरें’ चुराते किसान : बोरी वाली यूरिया पर ‘अडिग’ भरोसा, खाद संकट से मुश्किलें

City News Uttar Pradesh

भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने अटल संकल्प यात्रा की समीक्षा की

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़