City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

COVID-19 in UP : कोरोना का पाजिटिविटी रेट घटकर 1.3 फीसद, 24 घंटे में 3957 नए केस, 163 लोगों की मौत …

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो )

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के ट्रिपल टी (ट्रैक, टेस्ट व ट्रीट) फॉर्मूला का असर दिखने लगा है। उत्तर प्रदेश में मई में नए संक्रमित मिलने में 13 फीसद की गिरावट आई है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 3,957 नए संक्रमित मिले हैं। अब रिकवरी रेट 94.7 प्रतिशत है। सूबे में अब सक्रिय केस 69,828 हैं।


उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है। मंगलवार को प्रदेश में बीते 24 घंटे की जांच रिपोर्ट आई। कल 2.98 लाख लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें 3,957 लोग संक्रमित मिले। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के कारण 163 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ कोरोना से कुल मौतों का आंकड़ा 19,519 पर पहुंच गया है।


प्रदेश में अब सिर्फ 1.3 प्रतिशत लोगों में ही संक्रमण है। मई माह में पॉजिटिविटी रेट में करीब 13 प्रतिशत की गिरावट आई है। बीती 30 अप्रैल को 14 प्रतिशत पाजिटिविटी रेट था। प्रदेश में नए संक्रमितों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की रफ्तार तेज है।

मंगलवार को भी 10,441 लोग ठीक हुए। अब तक प्रदेश में कुल 16.77 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 15.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अब रिकवरी रेट बढ़कर 94.7 प्रतिशत हो गया है। सक्रिय केस घटकर 69,828 रह गए हैं। रिकवरी दर बढ़कर 94.70 प्रतिशत हो गया है। पिछले 24 घंटे में कोविड से प्रदेश में 163 लोगों की मृत्यु हुई। मृत्यु की संख्या में लगातार कमी हो रही है। 30 अप्रैल को प्रदेश में 3.1 लाख सक्रिय केस थे। मई में 2.4 लाख सक्रिय केस कम हुए हैं। इसमें 77 प्रतिशत की कमी आई है। बीते 24 घंटे में 2,98,808 टेस्ट किए गए जबकि अब तक कुल मिलाकर 4,73,62,430 टेस्ट हुए हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में सीएम योगी की सोना खदान लूट की शिकार : पट्टाधारक परेशान

City News Uttar Pradesh

लोकसभा चुनाव मतगणना: प्रत्येक विधानसभा की गणना के लिए लगेंगी 14-14 टेबल

रिश्ते पर कलंक: सास से किया दुष्कर्म और फोटो किया वायरल

City News Uttar Pradesh

बांदा में सड़क हादसा: बेकाबू प्राइवेट बस पानी भरे खड्डे में पलटी, यात्रियों में मची चीख-पुकार, 17 यात्री गंभीर रूप से घायल

City News Uttar Pradesh

निगरानी समिति की बैठक : विधायक प्रकाश नें दागे सवाल ! …

बांदा में खनिज विभाग “सीएम योगी से बेखौफ” ? बालू के अवैध खनन को प्रशासनिक शह ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़