28 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
जीएसटी सुधार पर सीएम योगी का बड़ा बयान: घर, किसान और उद्योग को मिलेगा सीधा फायदा
उत्तर प्रदेश

जीएसटी सुधार पर सीएम योगी का बड़ा बयान: घर, किसान और उद्योग को मिलेगा सीधा फायदा

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ़ करते हुए कहा है कि जीएसटी काउंसिल के नए टैक्स स्लैब बदलाव देशवासियों के लिए किसी दिवाली तोहफ़े से कम नहीं हैं। सीएम योगी ने लखनऊ में पत्रकारों से कहा कि 22 सितंबर से लागू हो रहे ये बदलाव 2017 के बाद का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म हैं, जिससे आम आदमी से लेकर किसान, व्यापारी और उद्यमी सभी को राहत मिलेगी। सीएम योगी ने बताया कि पहले जीएसटी में चार स्लैब 5%, 12%, 18% और 28% हुआ करते थे, लेकिन अब 12% और 28% की दरें पूरी तरह हटा दी गई हैं। यानी अब केवल 5% और 18% टैक्स ही रहेगा। इससे रोज़मर्रा की ज़िंदगी के खर्च में सीधी राहत मिलेगी।

जीएसटी सुधार पर सीएम योगी का बड़ा बयान: घर, किसान और उद्योग को मिलेगा सीधा फायदा

सीएम योगी ने बताया कि दूध, दही, पनीर, साबुन, टूथपेस्ट, शैंपू, बच्चों की साइकिल, नोटबुक, पेंसिल और घरेलू सामान पर अब सिर्फ 5% जीएसटी लगेगा। इससे हर घर की रसोई से लेकर स्कूल जाने वाले बच्चों तक, हर परिवार को सीधा फायदा होगा। घर बनाने की सामग्री, किसान उपकरण और यहां तक कि बड़े हाईवे निर्माण कार्य भी इस बदलाव से सस्ते होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए टैक्स ढांचे से उद्यमियों और छोटे कारोबारियों को बढ़ावा मिलेगा और टैक्स रजिस्ट्रेशन की संख्या में भी इज़ाफा होगा। वहीं दूसरी ओर हानिकारक वस्तुओं जैसे तंबाकू और पान मसाला पर अब 40% टैक्स देना होगा। यानी जनता को राहत के साथ सरकार ने सेहत पर असर डालने वाले उत्पादों को लेकर सख्ती भी दिखाई है। सीएम योगी ने कहा जीएसटी सुधार से न केवल आम जनता को राहत मिलेगी, बल्कि टैक्स कलेक्शन में करीब 2 करोड़ रुपए तक की बढ़ोतरी का अनुमान है। पीएम मोदी ने वन नेशन वन टैक्स लागू करके देश को बड़ी सौगात दी है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत बोले बुंदेलखंड में वाटर टूरिज्म की संभावनाएं: लुभाती हैं प्राकृति

City News Uttar Pradesh

एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते दबोचा : मुकदमा हुआ दर्ज

आजमगढ़ प्रकरण पर बुंदेलखंड में भी दिखा व्यापक असर : बंद रहे स्कूल

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ सेवायें ध्वस्त : रेडियोलॉजिस्ट न होने से शोपीस बनी हैं अल्ट्रासाउंड मशीनें

City News Uttar Pradesh

शादी के नाम पर ठगी : सात फेरे के नाम पर रुपये ऐंठे, फिर जान से मारने की धमकी

City News Uttar Pradesh

आस्था और आधुनिकता संगम: अक्षय नवमी पर आंवले तले पूजा, तो कहीं सजी फूड पार्टी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़