- विनोद मिश्रा
बांदा। शहर के “केन नदी पर बना रेलवे पुल कहीं बड़े हादसे का सबब” न बन जाये। वह अपनी निर्धारित “तकनीकी उम्र सौ साल से 158 साल ज्यादा की आयु गुजार” चुका है।

इन स्थितियों में नये रेल पुल का निर्माण क्यों नहीं हो रहा ? “सरकार इस दिशा में कितनी गंभीर है इन दिनों चर्चा” का विषय है। सीएम योगी नें भी प्रदेश में पचास साल पुराने हो चुके पुलों के निरीक्षण के आदेश दिये हैं। इस परिप्रेक्ष्य में यह सवाल उठना लाजिमी है की उम्र दराज हो चुके “भूरागढ़ रेलवे पुल में अभी क्या दम खम” बाकी है।

केन में संभावित बाढ़ और पानी के पड़ने वाले दबाव के मद्दे नजर “पुल की तकनीकी जांच” जरूरी है। बांदा-झांसी-कानपुर रेलवे रूट पर भूरागढ़ दुर्ग के पास केन नदी में ब्रिटिश शासन काल में रेल पुल का निर्माण हुआ था। वर्ष 1965 तक इसकी गारंटी/मियाद थी। इस अवधि के बाद भी पुल की स्थिति बेहतर होने पर केंद्रीय टीम ने अगले 50 साल के लिए इसे और मंजूरी दे दी थी। यह अवधि भी आठ वर्ष पहले ही पूरी हो चुकी है।

मौजूदा समय में रोजाना झांसी व कानपुर रूट की ढाई दर्जन से अधिक सवारी व मालगाड़ियां इस पुल से गुजरती हैं। फिर भी यह पुल फिलहाल अंगद का पैर सा बना हुआ मजबूती में अडिग है, इस सब से इतर भी “रेलवे की केंद्रीय टीम को इस पुल की जांच करनी” चाहिये की क्या यह पुल ट्रेन संचालन के लिये पूरी तरह फिट है ? ऐसी स्थिति में क्या मंडल अभियंता निर्माण इस पुल की प्रतिमाह तकनीकी जांच कराते हैं ? यह जानने के लिये उनसे संपर्क करने की हमारी कोशिश नाकाम रही।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
