25.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम नगेंद्र द्वारा वृक्षारोपण अभियान की सघन समीक्षा : बोले लापरवाही नहीं करेंगे बर्दाश्त
उत्तर प्रदेश

डीएम नगेंद्र द्वारा वृक्षारोपण अभियान की सघन समीक्षा : बोले नहीं करेंगे बर्दाश्त

  • शरद मिश्रा

बांदा। डीएम नगेंद्र प्रताप नें वृक्षारोपण अभियान की सघन समीक्षा की। हिदायत दिया की लापरवाही कदापि न हो। वृक्षारोपण के बाद पौधों की सुरक्षा के गंभीर उपाय होने चाहिये। समीक्षा के दौरान डीएम नगेंद्र प्रताप इस बात पर चकित से थे की हर साल लाखों में वृक्षारोपण होता है तो आखिर धरातल पर दिखाई क्यों नहीं देता ?

डीएम नगेंद्र द्वारा वृक्षारोपण अभियान की सघन समीक्षा : बोले लापरवाही नहीं करेंगे बर्दाश्त
Intensive review of tree plantation campaign by DM Nagendra: Said negligence will not be tolerated

खैर ,बैठक में डीएम ने वृक्षारोपण की तैयारियों की जानकारी लेते हुये खण्ड विकास अधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वृक्षारोपण लक्ष्य के अनुरूप शत् प्रतिशत हो। इसके लिये पौधे और गड्डे मानक के अनुसार हों। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कार्य को गम्भीरता से लेते हुए पूर्ण करायें, किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए।

डीएम नगेंद्र द्वारा वृक्षारोपण अभियान की सघन समीक्षा : बोले लापरवाही नहीं करेंगे बर्दाश्त
Intensive review of tree plantation campaign by DM Nagendra: Said negligence will not be tolerated

डीएम नें जिला वनाधिकारी को निर्देश दिये कि वृक्षारोपण हेतु नर्सरी में वृक्षों की उपलब्धता लक्ष्य के अनुरूप तैयार रखी जाए। विभागों द्वारा पौध उठान किये जाने के लिए तिथिवार कार्ययोजना बनाने को कहा। एक कन्ट्रोल रूम संचालित रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा की 20 जुलाई को बृहद वृक्षारोपण के लिए सभी तैयारी समय से पूरी कर लें।

डीएम नगेंद्र द्वारा वृक्षारोपण अभियान की सघन समीक्षा : बोले लापरवाही नहीं करेंगे बर्दाश्त
Intensive review of tree plantation campaign by DM Nagendra: Said negligence will not be tolerated

जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण हेतु एक मार्ग एक प्रजाति के वृक्षों को रोपित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने एक्सप्रेस वे के दोनो ओर तथा अन्य सड़क किनारे रोेड पर वृक्षारोपण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराये जाने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्वेद प्रकाश मौर्य, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला आदि उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू खदान खपटिहा खंड 100/3 में अवैध खनन का “धमाल”: योगी सरकार बदनाम !

City News Uttar Pradesh

दलित स्वाभिमान की ‘बुलंद आवाज’ थे बाबू जगजीवन राम: कांग्रेसियों ने किया प्रणाम

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा : पति- पत्नी में झगड़े के बाद नाराज पत्नी ने फांसी लगाई, मौत …

खून से लाल हुई खदान : मौरंग भरते समय ट्राली सिर पर पलटने से मजदूर की दर्दनाक मौत, कंप्रेशर का कीला टूटने से हुआ हादसा

City News Uttar Pradesh

लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार का नंगा नाच ! जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ‘बोरिंग’ घोटाला पर सख्त !

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील नें बिजली अधिकारियों की ली क्लास: आपूर्ति में सुधार के निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़