- ब्यूरो रिपोर्ट
लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई से आम आदमी पार्टी और इंडिया गठबंधन को बड़ा सपोर्ट मिला है। इंडिया गठबंधन में राहुल-प्रियंका और अखिलेश यादव के साथ-साथ अरविंद केजरीवाल को बड़ा चेहरा माना जाता है। तीन चरणों के चुनाव से दूर रहने वाले केजरीवाल के पास अब बचे हुए चुनाव में खुलकर बैटिंग करने का मौका है. सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को 1 जून तक की अंतरिम राहत मिली है। ऐसे में इसमें कोई दो राय नहीं है कि केजरीवाल 1 जून तक धुआंधार प्रचार करेंगे और सत्तापक्ष के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभर सकते हैं।

बचे हुए चार चरणों के चुनाव में केजरीवाल अब आम आदमी पार्टी के साथ-साथ इंडिया गठबंधन को भी मजबूत करने का काम करेंगे। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी 22 लोकसभा सीटों पर मैदान में है। इनमें दिल्ली की चार लोकसभा सीटें, हरियाणा की एक, गुजरात की दो और असम की 2 सीटें शामिल हैं। अब तक हुए तीन चरण के चुनाव में 22 में से 4 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। गुजरात और असम में वोट डाले जा चुके हैं। ऐसे में दो राज्यों की चार सीटों पर जनता का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है। अब 18 सीटें बची हैं जहां केजरीवाल राजनीतिक मैदान पर खुलकर और धुआंधार बैटिंग करते हुए नजर आएंगे।

– दिल्ली की सात सीटों में से चार पर आप लड़ रही चुनाव
राजधानी दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार की बात करें तो केजरीवाल के पास 12 दिन का समय है। क्योंकि दिल्ली में पांचवें चरण के चुनाव में 25 मई को वोटिंग है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। बाकी तीन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार मैदान में हैं। दिन की जिन चार सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ रही है उनमें नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली की सीट शामिल है। ऐसे में केजरीवाल की पूरी कोशिश होगी कि वो 23 मई की शाम तक दिल्ली की सियासी फिजा को अपनी तरफ मोड़ें।

– केजरीवाल बोले- 24 नहीं, 36 घंटे काम करूंगा
केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुझे 21 दिन दिया है। हर दिन में 24 घंटे होते हैं, लेकिन मैं 36 -36 घंटे काम करूंगा। पूरे देशभर में घूमूंगा। उन्होंने कहा कि मेरे भीतर जितनी भी ताकत है, मेरा सब कुछ देश के लिए कुर्बान है। मेरा तन-मन-धन देश के लिए कुर्बान है। मेरे जिंदगी का एक-एक पल मेरे देश के लिए है। देश को बचाने के लिए कोने-कोने में जाऊंगा। केजरीवाल के इस बयान का साफ मतलब है कि केजरीवाल दिल्ली-हरियाणा-पंजाब के अलावा और भी राज्यों का दौरा कर सकते हैं और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए वोट मांग सकते हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
