29 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
दो पक्षों में टकराव को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियों की आवाज से गूंजा इलाका, लोगों में दहशत का माहौल
Other

दो पक्षों में टकराव को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियों की आवाज से गूंजा इलाका, लोगों में दहशत का माहौल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नरेनी के आसपास बसे इंद्रानगर और राजीव नगर के युवकों में झड़प के बाद एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तमंचे से तीन राउंड फायरिंग की आवाज सुन इंद्रानगर के लोग छतों पर निकल आए और सनसनी फैल गई। कई बाइकों से पहुंचे युवकों के हाथ में असलहे देख दहशत फैल गई। स्टिक, लाठी-डंडे लिए युवकों ने एक गैरेज पर पथराव कर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। जब तक पुलिस पहुंची, सभी भाग निकले। तीन को हिरासत में लिया गया है।

दो पक्षों में टकराव को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियों की आवाज से गूंजा इलाका, लोगों में दहशत का माहौल
Due to the confrontation between the two sides, the area resonated with the sound of bullets, the atmosphere of panic among the people

कालिंजर मार्ग पर इंद्रानगर और राजीव नगर मोहल्ले आबाद हैं। युवकों के दो गुटों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था, एक युवक की पिटाई के बाद सोमवार देर रात करीब दस बजे बाइकों पर सवार करीब दर्जनभर युवक पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए तीन राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां चलने की आवाज सुन लोग अपने घरों की छत पर निकल आए। जब तक लोग कुछ समझ पाते, युवकों ने असलम खान के गैरेज में बनने के लिए खड़ी बोलेरो और एक कार में तोड़फोड़ कर दी। पथराव से शीशे टूट गए।

दो पक्षों में टकराव को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियों की आवाज से गूंजा इलाका, लोगों में दहशत का माहौल
Due to the confrontation between the two sides, the area resonated with the sound of bullets, the atmosphere of panic among the people

प्रभारी निरीक्षक मनोज शुक्ला ने बताया कि रात में फोर्स गई थी लेकिन तब तक युवक फरार हो चुके थे। फायरिंग की बात साफ नहीं हुई है। बवाल करने वालों की तलाश की जा रही है। किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है। तीन युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एक युवक से शाम को हुई मारपीट के बाद दूसरे पक्ष के युवकों के पहुंचने की बात सामने आ रही है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

UP : ‘लल्ला’ का पसंदीदा पेड़ा बनाकर लाईं भाभी विद्यावती, राष्ट्रपति ने ट्रेन में रखवाया

डीआइओएस का निरीक्षण : समय बीतने के बाद शिक्षक के स्कूल न आने पर रोका एक माह का वेतन

चुनाव में जीत के बाद योगी आदित्यनाथ की पीएम मोदी से पहली मुलाकात, कहा- यूपी को विकास की नई उंचाइयों पर ले जाएंगे योगी आदित्यनाथ

बांदा में “बुर्ज” की आड़ से कजली मेला देखती थी “नवाब की बेगमें”

महिला आरक्षण मुद्दे पर ‘तेज’ हुई ‘जंग’: भाजपा ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ, किया ‘उग्र’ प्रहार

महिलाओं के हक हकूक के लिये भड़क रही चिंगारी : ग्रामीणों ने जाना एक-दूसरे की समस्या

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़